रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक की इतनी कमाई
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से फैंस भी उम्मीदें लगा रहे थे कि शायद बहन-भाई का प्यार उनकी नैया पार लगा देगा और फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करेगी। हालांकि ऐसे कुछ भी नहीं हुआ और अब फिल्म का 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल सा लग रहा है। पहले दिन फिल्म ने 8.2 करोड़, दूसरे दिन 6.4 करोड़, तीसरे दिन 6.51 करोड़ और चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ा और 7.05 करोड़ की कमाई हुई। लेकिन इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होने लगी और पांचवें दिन 6.31 करोड़ और छठे दिन 2.11 करोड़ की कमाई हुई। वहीं, अब सातवें दिन महज 1.70 करोड़ का कारोबार हुआ है।