फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan BO Prediction: ओपनिंग डे पर 'लंबी रेस का घोड़ा' साबित होगी रक्षा बंधन! पहले दिन करेगी इतनी कमाई

Wed, 10 Aug 2022 10:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर चर्चा में हैं। वह शहर-शहर में जाकर फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं और दर्शकों से 'रक्षा बंधन' देखने की अपील कर रहे हैं। भाई-बहन के रिश्ते पर बनी ये फिल्म राखी के मौके पर कल यानि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि साल 2022 में अक्षय कुमार की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी दो फिल्में 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं। ऐसे में 'रक्षा बंधन' पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 




 
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एडवांस बुकिंग के मामले में रक्षा बंधन लाल सिंह चड्ढा से पिछड़ गई है। ऐसे में फिल्म के लिए आगे मुश्किल हो सकती है। रक्षा बंधन एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी नजर आएगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी टॉयलेट एक प्रेम कथा में भी नजर आई थी। रक्षा बंधन में अक्षय कुमार अपनी ऑनस्क्रीन बहनों सादिया खतीब ऐ, स्मृति श्रीकांत, शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना के साथ नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : youtube
रक्षा बंधन के खास मौके पर रिलीज होने जा रही भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। अक्षय कुमार की फिल्म को छुट्टी का भी फायदा मिल सकता है। फिल्म के बजट की बात करें तो रक्षा बंधन 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म 7 से 10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो रक्षा बंधन एक बार फिर लाल सिंह चड्ढा से पिछड़ सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
11 अगस्त को रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा के बीच महा क्लैश होने वाला है। रक्षा बंधन छुट्टियों के अवसर पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है। अगर फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ गई तो इस हफ्ते रक्षा बंधन , लाल सिंह चड्ढा से आगे निकल सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें