अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' के दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। सामने आरहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रक्षा बंधन ने पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 25 फीसदी कम कमाई की है। जी हां, रक्षा बंधन के अवसर पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म को छुट्टियों का फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है।