फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan BO Collection: रक्षाबंधन ने की अब तक की सबसे कम कमाई, सोमवार को लाखों में सिमटा कारोबार

Tue, 23 Aug 2022 10:07 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ और बॉलीवुड समेत कई फिल्मों के बीच लगातार टक्कर देखने को मिल रही है। बीते दिनों रिलीज हुई हिंदी फिल्में साउथ और दूसरी फिल्मों से लगातार पिछड़ती जा रही है।

विज्ञापन
1 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ और बॉलीवुड समेत कई फिल्मों के बीच लगातार टक्कर देखने को मिल रही है। बीते दिनों रिलीज हुई हिंदी फिल्में साउथ और दूसरी फिल्मों से लगातार पिछड़ती जा रही है। सिनेमाघरों में लगी इन्हीं फिल्मों में से एक बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन की हालत अब बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नजर आ रही है। हर साल सबसे ज्यादा फिल्में देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार के लिए ये साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा। 

विज्ञापन

2 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : youtube

दरअसल, इस साल रिलीज हुई अभिनेता की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित रही। इसी महीने रिलीज हुई फिल्म रक्षा बंधन भी अब दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी फिल्म के कलेक्शन में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला है। इसी बीच बीते दिन यानी सोमवार को हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म की कमाई में अब भारी गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 12वें दिन महज 65 लाख का कारोबार किया है। 

 

विज्ञापन

3 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले फिल्म ने रविवार को ठीक- ठाक कमाई करते हुए 1.80 करोड़ का कारोबार किया था। लेकिन अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कई जगह अब इसके शोज भी रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में अब यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेता अक्षय कुमार अब लोगों को थिएटर तक खींचने में नाकाम हो रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
रक्षा बंधन की अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज की गई थी। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते का अटूट प्यार, दोस्ती सब कुछ दिखाया गया है। यह फिल्म पांच साल बाद यू (U) सर्टिफिकेट हासिल करने वाली पहली फिल्म बनी थी। फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में नजर आए थे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें