केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इतनी स्क्रीन पर रिलीज हुई थी 'केजीएफ 2'
'केजीएफ चैप्टर 2' की शानदार कमाई का श्रेय कुछ हद तक इसकी स्क्रीनिंग को भी जाता है, जो काफी बड़ी संख्या में की गई थी। यह फिल्म दुनिया भर में 10 हजार से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, जिसमें हिंदी बेल्ट में लगभग 4000 हजार की संख्या थी। इसके अलावा, यश की इस फिल्म को बाबासाहेब अंबेडकर और बैसाखी की छुट्टी का भी फायदा मिला था और साथ ही फैंस के बीच भी फिल्म का क्रेज बना हुआ था, जिस वजह से फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का सपोर्ट मिला और फिल्म ने शानदार कमाई की।