आलिया भट्ट, रणवीर सिंह
- फोटो : social media
आलिया ने किया रणवीर को सपोर्ट
बीते दिन ही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपने दोस्त और को-स्टार रणवीर के इस फोटोशूट पर जवाब दिया। जब अभिनेत्री से एक पत्रकार ने इन तस्वीरों के बारे में सवाल किया, तो आलिया ने अपने दोस्त और अभिनेता रणवीर का बचाव करते हुए कहा, "मुझे अपने पसंदीदा रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नकारात्मक कहना और सुनना पसंद नहीं है। मैं उनसे हमेशा प्यार करती हूं और वह केवल मेरे ही नहीं हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। रणवीर ने हमें बहुत ही बेहतरीन फिल्में दी हैं, इसलिए हमें उन्हें सिर्फ प्यार देना चाहिए।" इंडस्ट्री के लोगों से मिलते सपोर्ट के बाद भी अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीते दिन उनके खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।