बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय की इस फिल्म में चार बहनें और एक भाई की कहानी दिखाई जाएगी। अक्षय कुमार काफी समय से सिर्फ पारिवारिक फिल्में कर रहे हैं, जिसे दर्शक अपने परिवार के साथ बैठकर आसानी से देखते हैं और अब इस बारे में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बात की है। अक्षय कुमार का कहना है कि वह ऐसी फिल्में बनाते हैं जिसे फैंस बिना किसी झिझक के देख सकते हैं।