अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन के अलावा इस फिल्म में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी नजर आए हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने अपने करियर के बारे में कई बातें साझा कीं। इस दौरान उन्होंने उस फिल्म का जिक्र किया, जो उनके लिए एक सरप्राइज साबित हुई और उस फिल्म का भी जिक्र किया, जिसके फ्लॉप होने की वजह वह आज तक नहीं समझ पाए हैं।