फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'मैं घिनौनी फिल्में नहीं बनाता..' 'रक्षा बंधन' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने क्यों कही ये बात?

Sat, 06 Aug 2022 11:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय की इस फिल्म में चार बहनें और एक भाई की कहानी दिखाई जाएगी। अक्षय कुमार काफी समय से सिर्फ पारिवारिक फिल्में कर रहे हैं, जिसे दर्शक अपने परिवार के साथ बैठकर आसानी से देखते हैं और अब इस बारे में अभिनेता ने एक इंटरव्यू में बात की है। अक्षय कुमार का कहना है कि वह ऐसी फिल्में बनाते हैं जिसे फैंस बिना किसी झिझक के देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार का अपनी फिल्मों के बारे में कहना है कि मैं हमेशा अलग कॉन्टेंट करना चाहता हूं। मैं कभी भी फैंस के बीच अपनी कोई भी एक इमेज को बनाकर नहीं रखना चाहता। लेकिन मैं हमेशा एक चीज का जरूर ध्यान रखता हूं कि मेरी फिल्में फैमिली एंटरटेनर हो। 
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने आगे ये भी बताया कि वह कैसी फिल्में करना पसंद नहीं करते हैं? उन्होंने कहा कि मैं कभी घिनौनी फिल्में नहीं करना चाहता हूं। फिर चाहे वो साइको थ्रिलर फिल्में या सोशल ड्रामा फिल्में ही क्यों न हो। मेरी सभी फिल्मों को बस परिवार के साथ बिना किसी झिझक के देखा जा सके। मेरा मानना है कि फिल्म बनाते वक्त उसमें मैसेज हो या कमर्शियल हो लेकिन फैमिली ऑडियंस को एंटरटेन करे।'
विज्ञापन

4 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' का बॉक्स ऑफिस पर सीधा सामना आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से होगा। यह दोनों फिल्में एक साथ 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ करीना कपूर और साउथ अभिनेता नागा चैतन्य नजर आएंगे। हालांकि, दोनों फिल्मों को बायकॉट का भी सामना करना पड़ रहा है और इसी वजह से अब हर किसी की नजर इनके कलेक्शन पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें