फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020: इन 10 फिल्मों में दिखा भाई- बहन का अटूट प्यार

Sun, 02 Aug 2020 05:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
भारत त्योहारों का देश है। यहां हर त्योहार की अपनी विशेषता है। अगस्त के महीने से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। और इसमें सबसे पहला नंबर रक्षाबंधन का है। भाई- बहन का ये पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है। बॉलीवुड की फिल्मों में भी भाई- बहन का अनोखा प्यार दिखा है। रक्षाबंधन के इस मौके पर हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे बता रहे हैं जिनको इस बार आप अपने भाई-बहन के साथ देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
रेशम की डोरी - फोटो : सोशल मीडिया
रेशम की डोरी
आत्माराम के निर्देशन में बनी 1974 में आई फिल्म 'रेशम की डोरी' में भाई-बहन के बीच प्यार को बखूबी दिखाया गया। इस फिल्म में धर्मेद्र और उनकी बहन के प्यार ने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए और इस फिल्म का गाना 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है..' आज भी बड़ी शिद्दत से सुना जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 11
हम साथ-साथ हैं
हम साथ-साथ हैं
रिश्तों को बखूबी बयां करती फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। इस फिल्म में नीलम और उसके तीन भाइयों सलमान, सैफ और मोहनीश बहल के प्रेम को दर्शकों ने बेहद प्यार किया।

4 of 11
जोश - फोटो : सोशल मीडिया
जोश
समय बदला तो भाई- बहन के प्यार का अंदाज भी बदला। अब फिल्मों में आधुनिकता आने लगी। 'जोश' फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भाई बहन के रोल में थे। फिल्म में शाहरुख अपनी बहन के प्यार के लिए विलेन बनते नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 11
फिल्म फिजा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिजा
साल 2000 में आई फिल्म फिजा में ऋतिक और करिश्मा भाई बहन के किरदार में नजर आए। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे दंगो के बीच फिजा का भाई अमान गायब हो जाता है। फिजा अपने भाई की तलाश सालों तक करती है और आखिर में एक बहन का प्यार जीतता है और फिजा, अमान को खोज लेती है।

 
विज्ञापन

6 of 11
अग्निपथ - फोटो : फिल्म
अग्निपथ
अमिताभ बच्चन की अग्निपथ की रीमेक अग्निपथ  2012 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसके पिता का कत्ल हो जाता है और बचपन से ही वो बदले की आग में जलता है। वो लड़का यानि ऋतिक रोशन बड़े होते हैं और बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं। इस दौरान वो अपनी खोई हुई बहन को भी ढूंढता है।
विज्ञापन

7 of 11
हरे रामा हरे कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
हरे रामा हरे कृष्णा
फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' 1971 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक लड़का अपनी बहन को ढूंढ़ता है और उसे खोज कर अपने परिवार में वापस शामिल करता है। ये फिल्म उस लड़के के संघर्ष की कहानी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में देव आनंद और जीनत अमान थे।

8 of 11
रमैया वस्तावैया - फोटो : Social Media
रमैया वस्तावैया
रवैया वस्तावैया भले ही रोमांटिक फिल्म क्यों न हो लेकिन इस फिल्म में एक भाई अपनी बहन के लिए कितना संवेदनशील रहता है इस बात को बड़े ही अच्छे से दिखाया गया है। इस फिल्म में श्रुति हासन और सोनू सूद की भाई-बहन की जोड़ी काफी पसंद की गई।

9 of 11
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
भाग मिल्खा भाग
ये भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इसमें फरहान अख्तर और दिव्या दत्ता भाई-बहन के रोल में दिखे हैं। फिल्म में दोनों के बीच अच्छी केमस्ट्री दिखाई दी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।

10 of 11
छोटी बहन - फोटो : सोशल मीडिया
छोटी बहन
बहन- भाई के प्यार पर बनी लोकप्रिय फिल्मों से एक छोटी बहन की चर्चा आज भी होती है। साल 1959 में बनी इस फिल्म का गाना भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना आज भी गानों में गूंजता है। इस फिल्म में बलराज साहनी, नंदा, महमूद और रहमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

11 of 11
प्यार किया तो डरना क्या - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार किया तो डरना क्या
वैसे तो प्यार किया तो डरना क्या को एक रोमांटिक फिल्म कहा जाता है लेकिन इसमें काजोल और अरबाज खान ने भाई-बहन का ऐसा किरदार निभाया जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे अरबाज खान अपनी बहन का ख्याल रखते हैं और उन्हें लेकर काफी गंभीर होते हैं। इसके लिए तो वो फिल्म में सलमान खान की पिटाई भी कर देते हैं। 

Friendship Day 2020: एक्टिंग करते-करते पक्के दोस्त बन गए ये बॉलीवुड स्टार्स, अब दी जाती है इनकी मिसाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें