फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष के दिनों में इस महिला ने की थी धर्मेंद्र की मदद, रक्षाबंधन पर अभिनेता को अब याद आईं मुंहबोली बहन

Mon, 03 Aug 2020 03:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अपनी मुंहबोली बहन के साथ धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
आज पूरे देश में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस दिन को अपनी बहनों और भाई के साथ मना रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए खास पोस्ट भी साझा कर रहे हैं। रक्षा बंधन के इस खास मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी मुंहबोली बहन को याद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी अहम बातें और अनुभव फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं। रक्षा बंधन के इस मौके पर धर्मेंद्र ने अपनी मुंहबोली बहन को याद करने के साथ अपनी जिंदगी के संघर्ष के दिनों को भी याद किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में धर्मेंद्र अपनी मुंहबोली बहन के हाथों से राखी बंधवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में धर्मेंद्र की ही शानदार फिल्म रेशम की डोरी का सदाबहार गाना 'बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है...' बजता हुआ सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने अपनी मुंहबोली बहन के लिए पोस्ट लिखा है।
 

4 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'इस प्यारी बहना ने मेरे सबसे संघर्षों वाले दिनों में मेरी देखभाल की थी। मैं इस बड़े शहर में अकेला था। इसने मुझे पनाह दी थी।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। उनके फैंस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो के अलावा धर्मेंद्र ने रक्षा बंधन के मौके पर और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर धर्मेंद्र ने ट्विटर दो खास वीडियो साझा करते हुए अपने फैंस और चाहने वालों को बधाई दी थी। फ्रेंडशिप डे पर उन्होंने अपनी सुरहिट फिल्म शोले और धर्म-वीर से जुड़े वीडियो ट्विटर पर साझा किया और फैंस को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी। बता दें कि शोले में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन और धर्मे-वीर में जितेंद्र उनके दोस्त की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे।
 
 

पढ़ें: महिला के घर की बुरी हालत देख सोनू सूद का पिघला दिल, रक्षा बंधन पर किया ये एलान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें