फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: ये हैं बॉलीवुड के मुंह बोले भाई-बहन, सगों से बढ़कर करते हैं एक-दूजे का सम्मान

Thu, 31 Aug 2023 08:26 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 7
कटरीना कैफ,अर्जुन कपूर, गौरी खान,साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। बॉलीवुड में भी रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया जाता है। बॉलीवुड में सगे भाई-बहनों की जोड़ीके बारे में तो हम सब जानते हैं। मगर आज हम आपको बी-टाउन के उन भाई बहनों के बारे में बताएंगे, जो एक दूसरे के राखी ब्रदर या राखी सिस्टर हैं। जी हां, इंडस्ट्री के इन मुंह बोले भाई-बहनों के बीच काफी प्यार है। ये सेलेब्स हर साल रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
सोनू सूद और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद और ऐश्वर्या राय
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनू सूद और ऐश्वर्या राय का है।  फिल्म 'जोधा अकबर' में एक्टर ने उनके भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने सोनू सूद को राखी बांधी थी, तब से ही सोनू सूद उन्हें अपनी बहन मानते हैं। सोनू का मानना है कि वैसे तो बॉलीवुड में रिश्ते बहुत कम टिकते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि ये रिश्ता वो आज तक निभा पा रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 7
गौरी खान और साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान और साजिद खान
शाहरुख खान और फराह खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि गौरी भी फराह के भाई को अपना भाई मानतीं हैं। खुद साजिद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक परिवार की तरह हैं और गौरी उन्हें राखी बांधती हैं।
 

4 of 7
कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर
एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी अभिनेता अर्जुन कपूर को अपना भाई मानती हैं। दरअसल,  दोनों एक दूसरे को तब से जानते हैं, जब अर्जुन ने इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। अर्जुन को कटरीना से सलमान खान ने मिलवाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन को राखी हैं।

विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण और जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और जलाल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड जलाल को ही अपना भाई मानती हैं। जलाल हमेशा उनके साथ साए की तरह उनके साथ रहते हैं। दीपिका उन्हें हर साल राखी बांधती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर भी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को अपना राखी ब्रदर मानती हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं।

Celebs: एक्टिंग के साथ इन चीजों का जुनून रखते हैं साउथ सेलेब्स, कुछ को ट्रैवलिंग पसंद तो कोई कॉफी का दीवाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया भट्ट और  यश जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
यश जौहर और आलिया भट्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म मेकर करण जौहर के बेटे यश जौहर को  राखी बांधती हैं। बता दें कि करण जौहर के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें