फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अपने पति से खुश नहीं हैं राखी सावंत, सोशल मीडिया पर फैंस से कही ये बात

Wed, 11 Dec 2019 04:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपने इंस्टाग्राम वीडियोज को लेकर। ऐसे में एक बार फिर राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो बार बार कहती दिख रही हैं- शादी मत करना।
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : amar ujala
हाल ही में राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। वीडियोज में से दो वीडियोज में राखी पतियों का जिक्र करते नजर आ रही हैं। राखी के इन दोनों वीडियोज को देखने के बाद सभी फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या अपनी शादी से खुश नहीं हैं राखी सावंत। इसके साथ ही फैंस यही बात राखी के वीडियोज पर भी कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
rakhi sawant - फोटो : rakhi sawant
दरअसल राखी के जिन दो वीडियोज की बात हो रही है। उनमें से एक वीडियो में राखी सिर्फ एक ही बात कहती दिख रही हैं, 'शादी मत करियो..'। वहीं दूसरे वीडियो में राखी पतियों के बारे में बात करते हुए कह रही हैं, 'दुनिया में दो तरह के पति होते हैं, एक वो जो अपनी पत्नी को घुमाते फिराते हैं, फिल्म दिखाते हैं, शॉपिंग कराते हैं और दूसरे  जो हमारे पास हैं।' हालांकि ये दोनो वीडियोज ही लिप सिंक हैं।

4 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : social media
वैसे राखी के और भी वीडियोज हैं जो सुर्खियों में हैं। ऐसे ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में राखी कहती दिख रही हैं कि वो अब से भगवान के वचन अपने फॉलोअर्स को सुनाएंगी। वीडियो में राखी आगे कहती हैं कि जो प्रवचन सुनेगा वो स्वर्ग में जाएगा और जो नहीं उसको भी आशीर्वाद मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही राखी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थी। बड़ी बात है कि इतने वक्त के बाद भी राखी के पति को किसी ने नहीं देखा है। राखी ने अपने पति की तस्वीर तक सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। राखी का कहना है कि उनके पति मीडिया को पसंद नहीं करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें