फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ स्नान के लिए पहुंची राखी सावंत सिंदूर लगाने पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'अब शादी तो कर लो'

Wed, 06 Feb 2019 04:09 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rakhi Sawant
ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) कुछ न कुछ ऐसा कर जाती हैं कि वो लाइमलाइट में आ जाएं। अब आप खुद ही देख लीजिए संगम स्नान के लिए प्रयागराज में सोलह श्रृंगार और माथे पर सिंदूर लगाए जब राखी पहुंचीं तो सभी हैरान रह गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Rakhi Sawant
सभी के मन में एक ही सवाल था- राखी ने शादी कब कर ली। अब मीडिया शादी पर सवाल करती इससे पहले ही राखी ने साफ कर दिया कि उन्होंने शादी नहीं की है। वह अविवाहित हैं फिर भी कुंभनगरी में सोलह श्रृंगार कर और सिंदूर लगा कर आई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
rakhi sawant
राखी ने कुंभ का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। राखी ने जैसे ही वीडियो पोस्ट किया वो सोशल मीडियो पर ट्रोल होने लगीं। हालांकि ट्रोल होना राखी के लिए कोई नई बात नहीं है। वह लगभग हर पोस्ट पर ट्रोल होती है।

4 of 6
rakhi sawant
राखी सावंत को सिंदूर लगाए देख एक यूजर ने लिखा- अब सिंदूर और बिंदी लगा ली है तो मार्केट में मंगलसूत्र भी मिलता है वो भी पहन लेती। एक यूजर ने लिखा- राखी हमारी संस्कृति में शादी के बाद सिंदूर लगाया जाता है... तुमने किसके नाम का सिंदूर लगाया है... क्या दीपक कलाल से तुमने गुपचुप शादी कर ली है।

विज्ञापन

5 of 6
rakhi sawant
एक यूजर ने लिखा- राखी तुमने सिंदूर को मजाक समझ रखा है क्या...एक यूजर ने लिखा- राखी पहली बार तुम आज सभ्य लग रही हो। एक ने लिखा- राखी तुम कुंभ भी पहुंच गयी गंदगी मचाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rakhi Sawant
यूजर्स ने राखी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- पहले तो तुम इसी दीपक कलाल से लाइव सुहाग रात मनाने वाली थी और अब शादी भी कर ली। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। बता दें राखी इन दिनों जीटीवी के शो 'मनमोहिनी' में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें