फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शो में एक्साइटेड हुए रणवीर सिंह भीड़ पर कूदे, कई फैंस को लग गई चोट

Wed, 06 Feb 2019 03:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट अहम भूमिका में हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद रणवीर लगातार चर्चा में है लेकिन इस बीच स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh
वीडियो में रणवीर सिंह भीड़ पर कूदते दिख रहे हैं। दरअसल अपने एनर्जी और जोश के लिए फेमस रणवीर स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ पर कूद पड़े, जिसके चलते कई उनकी कई फीमेल फैंस दब गईं। भीड़ ज्यादा होने की वजह से लड़कियों को काफी चोट आईं जिसकी वजह से फैंस अब रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
सोशल मीडिया पर लोगों ने रणवीर की इस हरकत के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- तुम इसे 'गुड एनर्जी' कहते हो, लेकिन सच यह है कि ऐसा करना खतरनाक है। आप अपने साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

 

4 of 5
ranveer singh
एक अन्य यूजर ने कहा, 'वह अपनी ड्रीम्स में जी रहे हैं, यह ठीक है... लेकिन दूसरों के ड्रीम्स का अंत तो न करें।' एक यूजर ने लिखा- रणवीर अब शादी हो गई है अब तो बचपना बंद कर दो। हालांकि ट्रोल होने के बाद रणवीर ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांग ली है। रणवीर ने कहा है कि वह आगे से इस बात का ध्यान रखेंगे। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
इसके अलावा रणवीर के एक वीडियो पर भी बवाल हो सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में एक्साइटमेंट में रणवीर फैंस से ये कहते हैं, "बगल में जेजे अस्पताल है, साला, आज रात इतना आवाज करो के वहां के सब मुर्दे जाग जाएं। बोले तो पुलिस आनी मांगती है इधर। लेकिन फिकर नहीं करने का तुम्हारे भाई का अभी वर्ल्ड है पुलिस में। बोले तो अपुन भी सिम्बा है बाबा।" लोग रणवीर के इस बयान से काफी नाराज हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें