फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत के 5 अजीबो गरीब बयान, कभी बनीं फोरेंसिक एक्सपर्ट तो कभी रेप से बचने का निकाला ये तरीका

Mon, 29 Oct 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rakhi sawant
अजीबों गरीब बयान देने में ड्रामा क्वीन राखी सावंत का कोई सानी नहीं है। राखी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी हैं। वह अक्सर अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो शेयर करती हैं जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी, साथ ही आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कोई इंसान ऐसे-ऐसे बयान कैसे दे पाता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
rakhi sawant - फोटो : Instagram
राखी सावंत ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख हर कोई हैरान है। दरअसल राखी ने अपने सोशल हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए महिलाओं को रेप और शोषण से बचाने का नायाब तरीका अपनाया है। इतना ही नहीं राखी की मानें तो ये आविष्कार महिलाओं के हित में है। अब ये अविष्कार क्या है इसके लिए तो आपको ये वीडियो देखना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
राखी सावंत
राखी ने हाल ही में वीडियो जारी कर बॉलीवुड अभिनेता कुणाल रॉय कपूर को एक्टिंग सिखाने की भी बात की थी। दरअसल राखी ने कुणाल रॉय कपूर के कंडोम के ऐड देखे थे जिसे देखने के बाद उन्होंने कहा था- सरनेम कपूर लगाने से कोई स्टार नहीं बन जाता.. अगर तुन्हें टैंलेट सीखना है तो मेरे पास आओ मेरे पास कूट-कूट कर टैलेंट भरा हुआ है। तुम तो कद्दू जैसे लगते हो। यहां देखें राखी ने क्या कहा था।

4 of 6
rakhi sawant
एक वीडियो जारी कर राखी सावंत ने कहा था दुनिया में ऐसे-ऐसे महान लोग हैं, जो अपने शरीर के अलग-अलग अंग दान करते हैं। कोई अपनी आंखे दान करता है तो कोई अपने लंग्स दान करता है। मैं भी दुनिया को कुछ दान करना चाहती हूं। मेरे पास और तो कुछ है नहीं। इसलिए मैं अपने स्तन दान करना चाहती हूं। आप भी देखें दानवीर राखी का ये वीडियो..
 
विज्ञापन

5 of 6
rakhi sawant
बॉस सीजन 12 में जोड़ी के तौर पर गए भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी ग्रर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की जोड़ी को लेकर राखी सावंत ने काफी कुछ कहा था। राखी ने कहा था कि अनूप जलोटा तो ठीक से चल भी नहीं सकते तो कांड क्या करेंगे?' साथ ही राखी ने अनूप जलोटा का साथ देने की बात पर कहा अगर जसलीन चली जाए तो आप चिंता न करें मैं हूं न, मैं आपके साथ 'कांड' करूंगी। हालांकि अनूप इस हफ्ते बिग बॉस 12 के घर से बाहर हो चुके हैं लेकिन एक बार फिर आप ये वीडियो देख सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत
साइंटिस्ट राखी सावंत ने प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या के मामले में कहा था- सीलिंग फैन बैन कर दिया जाना चाहिए ताकि कोई पंखे से लटक कर आत्महत्या न कर सके। अब ऐसे लॉजिक राखी लाती कहां से हैं ये तो वो ही जानें..फिलहाल आप ये वीडियो देखिए।
वीडियो क्रेडिट- मूवीज टॉकिज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें