राखी सावंत और रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राखी ने रोते हुए कहा, "उसने मुझे छोड़ दिया! मैं उससे बहुत प्यार करती थी और उसने मुझे छोड़ दिया। कुछ हफ्ते पहले बिग बॉस के बाद, हम मुंबई में अपने घर में साथ रहने लगे, लेकिन कल उसने अपना सामान पैक किया अैर मुझे छोड़कर चला गया। उसने कहा कि वह कानूनी परेशानी में है क्योंकि उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया और अब वह मेरे साथ नहीं रहना चाहता। उसने कहा कि उसने अपने व्यवसाय में भी काफी नुकसान झेला है। मेरे साथ बिग बॉस के घर में प्रवेश करने के बाद बहुत छानबीन से गुजरना पड़ा। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद, जब मुझे पता चला कि उसकी एक पत्नी और एक बच्चा है, तो मेरा दिल टूट गया। मैं एक महिला और एक बच्चे के साथ अन्याय नहीं कर सकती। उसने मुझे छोड़ दिया है और सब कुछ समाप्त हो गया है।"