फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत की ननद ने दीपक कलाल की सरेआम की पिटाई, बाल पकड़कर लगाए थप्पड़

Mon, 26 Aug 2019 02:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपक कलाल - फोटो : social media

राखी सावंत (Rakhi Sawant) कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं कि सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन इस बार मामला राखी सावंत का नहीं उनके दोस्त दीपक कलाल का है जिससे कभी वो शादी करने का दावा करती थीं। दीपक कलाल, राखी सावंत की शादी के बाद से ही भड़के हुए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Deepak Kalal

दीपक लगातार उनपर कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि राखी भी दीपक को मुंहतोड़ जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। दीपक कलाल ने राखी के पति के लिए वीडियो शेयर कर अपशब्द कहे। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। अब राखी सावंत की ननद सामने आई हैं।

विज्ञापन

3 of 5
rakhi sawant, deepak kalal - फोटो : social media
राखी सावंत के पति रितेश की बहन दीपक कलाल की इस हरकत से इतनी नाराज हुई हैं कि उनकी जमकर पिटाई कर दी। ये खबर खुद राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। राखी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरे पति की बहन ने दीपक की धुनाई की।

4 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media
रितेश की बहन ने दीपक कलाल के बाल खींचकर कई थप्पड़ मारे। मार खाने के बाद दीपक कलाल माफी मांग रहे हैं। जो आप वीडियो में साफ देख सकते हैं। दीपक ने भी इंस्टा पर पिटाई का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सॉरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal

इससे पहले राखी की शादी की तस्वीरें वायरल होते ही दीपक कलाल भड़क गए थे। उन्होंने उनसे 4 करोड़ लौटाने की बात कही थी। एक वीडियो शेयर करते हुए दीपक कलाल ने कहा था कि 'पूरे 4 करोड़ तुझे मैंने गिन-गिन के दिए। अगर चार दिन के अंदर मेरे पैसे नहीं लौटाए तो जिंदगी खराब कर दूंगा।' दीपक कलाल वो शख्स हैं, जिनकी राखी के साथ शादी को लेकर काफी खबरें वायरल हुई थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें