फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: इस वजह से खिसकी इंशाअल्लाह की रिलीज डेट, सलमान अब क्रिसमस पर भी करेंगे अक्षय का गेम ओवर

Mon, 26 Aug 2019 01:52 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Alia Bhatt - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इसकी रिलीज डेट आगे खिसकाकर पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। सूत्रों के मुताबिक सलमान ने ये फैसला फिल्म की स्क्रिप्ट के पूरी न होने के अलावा एक क्विकी फिल्म (तुरत फुरत बनने वाली फिल्म) को लेकर किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media
सलमान की ये नई फिल्म अब अगले साल ईद पर रिलीज होगी और इंशाअल्लाह अगले साल क्रिसमस पर आएगी। इस साल क्रिसमस से पांच दिन पहले सलमान की दबंग 3 रिलीज हो रही है। सलमान की योजना अब ईद के अलावा क्रिसमस पर भी अपनी फिल्म आगे से हर साल रिलीज करने की बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Sooryavanshi - फोटो : social media
अगले साल ईद पर सबसे पहले अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज करने का ऐलान किया था। लेकिन सलमान खान ने अपना रुतबा दिखाते हुए फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी को घर बुलाया और फरमान सुनाया कि वह सूर्यवंशी की रिलीज ईद से पहले करने जा रहे हैं। अब सूर्यवंशी अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी और ईद के लिए सलमान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म की बुकिंग कर ली। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं, और आलिया के मौजूदा दोस्त रणबीर कपूर से सलमान का 36 का आंकड़ा है।

4 of 5
बॉलीवुड - फोटो : indian express
रविवार को ही ये खबर आई थी कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म के राइट्स पेन ऑडियो के मालिक जयंती लाल गडा को बेच दिए हैं। जयंती लाल अपनी सारी फिल्मों के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स जी समूह को बेचते हैं। वहीं, सलमान की फिल्मों के राइट्स का करार एक दूसरे चैनल से पहले ही हो चुका है। इस गुणाभाग के बीच सलमान नहीं चाहते कि उनके और भंसाली के रिश्ते इस फिल्म के चलते खराब हों क्योंकि वह फिल्म के सह निर्माता भी है और फिल्म के अधिकार बेचने के फैसले में बराबर की हिस्सेदारी चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट, सलमान खान और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
अगले साल क्रिसमस पर फिलहाल तीन फिल्में लाइन में हैं। इनमें से आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के म्यूजिक पर काम शुरू हो चुका है। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे का अभी सिर्फ फर्स्ट लुक जारी हुआ है और ऋतिक रोशन की कृष 4 की कहानी अभी लिखी जा रही है। ऐसे में सलमान की फिल्म इंशाअल्लाह के क्रिसमस पर आने पर इसका सीधा मुकाबला आमिर की फिल्म से ही होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें