राखी सावंत
- फोटो : File Photo
आपको बता दें, तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर 10 करोड़ का मानहानि केस किया है। 'हार्न ओके प्लीज' फिल्म में तनुश्री की जगह राखी सावंत ने गाने को पूरा किया था। इस गाने को बीच में ही तनुश्री ने छोड़ दिया था और अपने आप को वैनिटी वैन में बंद कर लिया था। तनुश्री ने नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री और गणेश आचार्य पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया था। फिलहाल तनुश्री ने मुंबई पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवा दिया है।