फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राखी सावंत ने की शाहरुख से वीडियो कॉल पर बात', इंटरनेट पर फर्जी फोटो की वजह से जमकर उड़ रहा मजाक

Thu, 23 Apr 2020 05:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आईं हैं लेकिन सुर्खियों में बने रहना वो अच्छे से जानती हैं। कभी-कभी सुर्खियों में बने रहने की वजह से वह ट्रोल भी होती हैं। हाल ही में राखी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी पोस्ट की है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके मुताबिक वह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा, "शाहरुख आपने लोगों की मदद की आपका धन्यवाद प्रिय शाहरुख"। यह एक वीडियो कॉल के दौरान लिया हुआ स्क्रीन शॉट है जिसे राखी ने शेयर किया है और इसी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। राखी की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
इस बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स को ये समझने में देर नहीं लगी कि राखी ने ये फोटो एडिट की है। बस फिर क्या था यूजर्स ने राखी की क्लास लगा दी। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- शाहरुख खान के इतने बुरे दिन नहीं आए कि तुम जैसों से बात करेगा। वहीं एक ने लिखा- फेक फोटो है। फोटोशॉप तो ढंग का सीख लेती राखी।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
एक ने लिखा- 'दीदी यह थोड़ा ज्यादा हो गया। शाहरुख के पास तुमसे बात करने का समय नहीं है।' एक ने लिखा है- ये फालतू के काम छोड़कर कुछ अच्छा कर लिया करो। फ्री में सुनने चली आती हो। इस तरह के कमेंट्स कर ट्रोलर ने राखी की जमकर खिल्ली उड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही राखी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने पति की कुछ झलक दिखाई थी हालांकि राखी के फैंस अभी भी उनके पति रितेश का चेहरा नहीं देख पाए हैं। राखी ने पिछले साल तीन रीति-रिवाजों से गुपचुप शादी रचाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें