फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आलीशान घर को राखी सावंत ने बताया अपना, लेकिन इस गलती से हो गईं ट्रोल

Sat, 26 Oct 2019 07:28 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को किसी न किसी तरह से सुर्खियों में रहना आता है। हाल फिलहाल में ही एक फेक वीडियो शेयर करके और फिर डिलीट करने के बाद राखी ने फिर से एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आलीशन घर का एक हिस्सा नजर आ रहा है। इस घर को राखी अपना बता रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
दरअसल राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एक आलीशान घर दिख रहा है। वीडियो में सैंडिल की रैक, बेड, मिरर और ट्रेडमिल रखा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं  घर भी काफी खूबसूरत दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
वैसे न सिर्फ ये वीडियो बल्कि राखी का पोस्ट कैप्शन भी काफी कमाल का है।  इस वीडियो को राखी ने कैप्शन दिया है- 'मेरा घर, मैं अपने पति के दिल और घर की राजकुमारी हूं।' लेकिन इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही राखी सावंत ट्रोल होना भी शुरू हो गई हैं।
 

4 of 5
राखी सावंत ट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक तरफ जहां राखी सावंत इसे अपना घर बता रही हैं तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि ये वीडियो उन्होंने टिक टॉक पर पहले भी देखा है। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा कि ये तो किसी होटल का कमरा है। इसके साथ ही कुछ यूजर तो राखी की तुलना दीपक कलाल से कर रहे हैं। यानी अगर ये वीडियो नकली है तो राखी ने उसे अपना बताकर गलती कर  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि शादी के बाद से ही राखी सावंत सुर्खियों में हैं। राखी का कहना है कि उनका पति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करता है। वहीं वो काफी अमीर हैं, हालांकि राखी के पति को अभी तक किसी ने भी नहीं देखा है। इसके साथ ही राखी ने खुद भी अभी तक पति के साथ एक भी फोटो शेयर नहीं किया है।

पढ़ें: रवीना टंडन के जन्मदिन से शाहरुख खान के खुलासे तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें