फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: राखी सावंत संग पेंटर ने मांगी सेल्फी, एक्ट्रेस ने किया ऐसा काम कि सादगी ने जीत लिया फैंस का दिल

Fri, 18 Feb 2022 09:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत - फोटो : instagram/rakhisawant2511
बिग बॉस 15 के बाद से राखी सावंत लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी बातों से तो लाइमलाइट में रहने वाली एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत अपने फैंस से भी बहुत सादगी के साथ मिलती हैं, जिसकी वजह से हर कोई उनकी तारीफ करते नजर आता है। अक्सर जिम से आते समय या फिर खरीदारी करते समय कई बार राखी रोड पर फैंस की फरमाइश पर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाती हैं। इस समय भी राखी सावंत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक बार फिर से उन्होंने अपने फैंस का दिल लूट लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत की सादगी ने जीता फैंस का दिल - फोटो : social media
हाल ही में राखी को मुंबई के एक जिम से बाहर निकलते समय स्पॉट किया गया। इस दौरान दीवार पर पेंट करने वाला एक पेंटर उनके पास सेल्फी लेने आया। पहले तो राखी कहती हैं कि आप कलर करते-करते कहां चले आए, तो पेंटर कहता है कि क्या करना है हम तो यहीं फुटपाथ पर रह लेंगे आप तो गाड़ी में घूमते हैं, पेंटर ने राखी को अपने कपड़े दिखाते हुए कहा, शर्माओ मत! इसके बाद राखी सावंत ने उस पेंटर के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी क्लिक करवाई।
विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511
फैंस कर रहे जमकर तारीफ-
राखी सावंत का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उनकी खूब वाहवाही हो रही है। इस दौरान पैपराजी भी राखी की तारीफ करते नजर आए। लोगों ने कहा-'यह है राखी'। फैंस भी राखी के इस अंदाज को काफी कूल बता रहे हैं तो वहीं उनके काम की तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511
अगर बात करें वर्कफ्रंट की तो राखी सावंत जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में सलमान खान संग काम करती नजर आ सकती हैं। बिग बॉस के बाद सलमान ने राखी को अपनी अपकमिंग फिल्म में गाने का ऑफर दिया है। वैसे तो राखी फिटनेस फ्रीक हैं लेकिन कहा जा रहा है कि सलमान ने उनसे वजन कम करने को कहा है इसलिए वह जमकर जिम में पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें