फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afsaaz Ki Haldi: अफसाना-साज की हल्दी में राखी सावंत और डोनल बिष्ट ने जमाया रंग, कई सितारे हुए शामिल

Fri, 18 Feb 2022 09:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अफसाना खान की हल्दी - फोटो : amar ujala
बिग बॉस की कंटेस्टेंट और सिंगर अफसाना खान शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. वह अपने मंगेतर साज के साथ सात फेरे लेंगी. अफसाना की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरु हो गए हैं. जिसमें उन्होंने बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट के साथ शादी की  रस्मों में खूब रंग जमाया. अफसाना-साज की  हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ गई हैं. 
विज्ञापन

2 of 4
अफसाना साज की हल्दी - फोटो : amar ujala
हल्दी सेरेमनी में अफसाना और साज ने पीले रंग की ड्रेस कैरी की है.  अफसाना ने काले रंग का चश्मा भी लगाया है, जो उनके लुक को कूल बना रहा है. फोटो में दोनों एक-दूसरे को हल्दी लगा रहे हैं. तस्वीरों में ये कपल बेहद खुश नजर आ रहा है. दोनों की हल्दी सेरेमनी में राखी सावंत भी पहुंची. राखी ने भी पीले रंग का लहंगा पहना था.
विज्ञापन

3 of 4
अफसाना साज की हल्दी - फोटो : amar ujala
अफसाना और साज  की प्री-वेडिंग रस्मों में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा खान भी पहुंची हैं. हल्दी की रस्म की धमाकेदार शुरुआत करते हुए अक्षरा ने इस कपल को जमकर हल्दी लगाई. पीले रंग के सूट में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं. अक्षरा के साथ हल्दी की रस्म में चार चांद लगाने के लिए बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट और टीवी अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी पहुंची. 
विज्ञापन

4 of 4
अफसाना साज की हल्दी - फोटो : amar ujala
हल्दी की रस्म के दौरान अफसाना के मंगेतर साज उनपर प्यार लुटाते नजर आए. साज ने अफसाना के माथे पर चूमकर  प्यार का इजहार किया. अफसाना ने अपने सोशल मीडिया पर कैप्शन #अफसाज की हल्दी के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं. सभी तस्वीरों में अफसाना बेहद खुश नजर आ रही हैं. 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें