सलमान खान के शूटिंग के दौरान थकान के बाद अपनी हालत को 'रेप पीड़िता' जैसे कहने को लेकर शुरू हुआ विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसमें एक और हीरोइन कूद गई हैं और उन्होंने पीएम मोदी को भी घसीट लिया है।
विज्ञापन
'सलमान के सिर पर मोदी का हाथ'
2 of 8
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' अगले हफ्त ईद पर रिलीज हो रही है। फिल्म की शूटिंग उन्होंने कुछ दिन पहले ही पूरी की। शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान एक प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए अपने अनुभव पत्रकारों के साथ साझा कर रहे थे, तभी एक सवाल किया गया कि कुश्ती के दृश्यों की शूटिंग के बाद वो कैसा महसूस करते थे। इस पर सलमान ने कहा कि रेप पीड़िता जैसा। सलमान ने इस मामले को संभालने की कोशिश तो की लेकिन तब तक तीर कमान से बाहर हो चुका था, इसको लेकर जबरदस्त हल्ला मच गया।
विज्ञापन
'सलमान के सिर पर मोदी का हाथ'
3 of 8
सलमान के इस बयान के बाद तमाम महिलाओं के संगठन उनके खिलाफ उतर आए। बॉलीवुड में भी कंगना रनौत, सोना महापात्रा और अनुराग कश्यप ने खुलकर सलमान की आलोचना की तो कुछ सितारे उन्हें बचाते दिख रहे हैं। अब इस मामले में राखी सांवत भी कूद गई हैं। उन्होंनेइस मामले में जो कहा है वो सभी से अलग है। उन्होंने सलमान को मसीहा बताया है।
'सलमान के सिर पर मोदी का हाथ'
4 of 8
पिंकविला की खबर के अनुसार, राखी ने कहा कि सलमान खान को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। सावंत ने कहा कि सलमान कभी कुछ गलत कर ही नही सकते वो एक लीजेंड हैं।
विज्ञापन
'सलमान के सिर पर मोदी का हाथ'
5 of 8
राखी ने कहा कि वो गरीबों और बेवाओं की मदद करते हैं, ऐसे में सिर्फ एक कमेंट के लिए उनको निशाना नहीं बनाया जा सकता। राखी ने तो सलमान के कमेंट पर ही सवाल उठा दिया।
विज्ञापन
'सलमान के सिर पर मोदी का हाथ'
6 of 8
राखी ने कहा कि सबसे पहले तो वो ये मानने को तैयार नहीं कि सलमान ने ऐसा कहा होगा क्यों कि ऐसे लोगों की बड़ी तादाद है जो उनकी मिमिक्री कर सकते हैं। राखी इतने पर ही नहीं रुकी बल्कि पीएम मोदी को भी इसमें ले आई।
विज्ञापन
'सलमान के सिर पर मोदी का हाथ'
7 of 8
राखी ने कहा कि पीएम मोदी सलमान के साथ हैं, ऐसे में कोई सलमान का कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
सलमान के बारे में दिए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर राखी का खूब मजाक बन रहा है। उनके इस बयान को एक बार फिर उनकी पब्लिसिटी की भूख से जोड़कर देखा जा रहा है।