भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों लगातार टेंशन बनी हुई है। ऐसे में हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने एक बयान से खलबली मचा दी है। राखी ने कहा कि उन्हें बम से बांध कर हेलीकाप्टर से पाकिस्तान में छोड़ दें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rakhi sawant
- फोटो : file photo
राखी, ग्रेट खली के साथ एक कार्यक्रम में लुधियाना पहुंची थीं। राखी ने कहा कि देश के हित के लिए वह अपनी जान दे सकती हैं, देश को अगर उनकी जरूरत पड़ी तो वह दो हजार बम लगाकर पाकिस्तान में कूद जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
great khali with arshi khan and rakhi sawant
राखी ने कहा, 'भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जिस अंदाज में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आतंकियों को मारा है, उससे देश के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। हर भारतीय को इस बड़ी कार्रवाई पर गर्व करना चाहिए, देश सबसे पहले है।'
4 of 5
khali
वहीं उनका साथ देते हुए ग्रेट खली ने कहा, 'जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा ही करेंगे। इंडियन आर्मी ईंट का जवाब पत्थर से दे रही है। पूरा देश आर्मी के साथ है।'
उन्होंने बताया कि 2 मार्च से सीडब्ल्यूई ब्रेकडाउन शो का आयोजन किया जा रहा है, इसमें देश के रेसलर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही अमेरिका से आए विदेशी रेसलर भी अपनी काबलियत दिखाएंगे।