फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर को इस हरकत के लिए अनुष्का मारना चाहती थीं थप्पड़, 3 साल बाद किया बड़ा खुलासा

Fri, 01 Mar 2019 12:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Kapoor Anushka Sharma - फोटो : twitter
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) और 'शमशेरा' (Shamshera) की शूटिंग में बिजी हैं। रणबीर आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'संजू' (Sanju) फिल्म में नजर आए थे जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में रणबीर के साथ दिया मिर्जा और अनुष्का शर्मा भी थीं। हाल ही में रणबीर अनुष्का के साथ एक इंटरव्यू में पहुंचे। इस इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कहा कि 3 साल पहले रणबीर ने उनके साथ ऐसी हरकत की थी जिसके बाद वह उन्हें असलियत में थप्पड़ मारना चाहती थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Anushka - फोटो : file photo
यह बात आपको पढ़ने में थोड़ी अजीब लग सकती हैं, लेकिन अनुष्का ने यह खुलासा हाल में दिए गए इंटरव्यू के दौरान किया। रणबीर को अनुष्का ने 'ए दिल है मुश्किल' (Ae Dil Hai Mushkil) फिल्म में सीन के दौरान थप्पड़ मारा था। इस इंटरव्यू में जब अनुष्का से पूछा गया कि क्या कभी उनका रणबीर को असल जिंदगी में थप्पड़ मारने का मन करता है?
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor Anushka Sharma - फोटो : file photo
इस पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कहा - 'मैं हमेशा से उसे मारना चाहती थी। ऑनस्क्रीन मुझे रणबीर को थप्पड़ मारने के लिए कहा गया था लेकिन असल जिंदगी में किसी को मुझे ऐसा करने के लिए कहने की जरूरत नहीं है।' अनुष्का ने आगे कहा - 'वह मुझे परेशान करता है। मेरी परेशानी को और बढ़ा देता है। उसने कई बार मेरे कपड़ों से हाथ पोंछे। मेरे हाथ पर छींक भी देता है। वह खतरनाक है।'

4 of 5
Ranbir Kapoor Anushka Sharma - फोटो : file photo
दिलचस्प बात यह है कि इंटरव्यू के दौरान अनुष्का यह बात कहती रहीं और रणबीर मुस्कुराते हुए उनकी बात सुनते रहे। आपको बता दें, रणबीर और अनुष्का अब तक 4 फिल्में एक साथ कर चुके हैं। इन फिल्मों के नाम 'पीके', 'बॉम्बे वेलवेट', 'ए दिल है मुश्किल' और 'संजू' फिल्म हैं। चार फिल्मों में से 'बॉम्बे वेलवेट' को छोड़कर बाकी तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : file photo
आपको बता दें, रणबीर की झोली में इस वक्त दो बड़े बजट की फिल्में हैं। एक फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में हैं। हाल ही में रणबीर आलिया के साथ आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में स्विटजरलैंड गए थे। एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ देखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें