फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी का खुलासा, जिंदगी में पति रितेश की जगह अब कोई और, वीडियो में दिखा-'सीक्रेट लव'

Thu, 21 Nov 2019 12:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा ही कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जो सुर्खियों में आ जाता है। अटपटे बयान, लड़ाई झगड़ा और विवादों में तो राखी हमेशा ही बनी रहती हैं। बात करें पिछले कुछ महीनों की तो राखी काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले जहां राखी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं तो वहीं बेटी को लेकर चर्चाओं भी चर्चा में आ चुकी हैं, अब राखी सावंत अपनी जिंदगी में एक नया ट्विस्ट लेकर सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी की गुपचुप शादी के बारे में तो सभी जानते हैं। हालांकि उनके पति को आज तक किसी ने नहीं देखा है, लेकिन फिर भी राखी अपने पति रितेश का गुणगान करने से नहीं थकतीं। अब राखी ने यह खुलासा कर सबको चौंका दिया है कि उनकी जिंदगी में अब कोई और आ गया है। वह पति रितेश के साथ नहीं अपने इसी सीक्रेट लव के साथ रहती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने सीक्रेट लव की बात का जिक्र किया है। राखी ने वीडियो में कहा है कि वह इन दिनों अपने सीक्रेट लव के साथ ही खाती-पीती, सोती और वक्त बिताती हैं। राखी ने बताया कि इन दिनों उनका नया प्यार पोकर है, जिसकी वजह से उनके पास पति रितेश के लिए भी वक्त नहीं बचा है। 

4 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
वहीं हाल ही में राखी सांवत ने बिग बॉस 13 को लेकर बड़ी बात बोली है। आईबी टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राखी ने बताया, 'मेरे पास सारे मैसेज हैं कि वो बिग बॉस के लिए मेरी डेट्स चाहते थे। लेकिन मेरे पति सलमान खान, बिग बॉस, मीडिया और किसी के भी सामने नहीं आना चाहते थे। वो किसी भी तरह की आलोचना नहीं चाहते। मुझे लगता है कि मीडिया सिर्फ आलोचना ही करती है और वो इस तरह की चीजों से गुजरना नहीं चाहते। वो कहते हैं कि तुम एक स्ट्रॉन्ग लड़की हो, सब कुछ आसानी से हैंडल कर लेती हो। लेकिन मैं ये हैंडल नहीं कर सकता, इसलिए वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं होना चाहते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : file photo
राखी आगे कहती हैं, ''मुझे बिग बॉस की तरफ से काफी सारे मैसेज आए थे। बिग बॉस के मेकर्स ने कहा कि मुझे बिग बॉस में आना चाहिए फिर चाहे वो एक ही दिन के लिए क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि आपको इसके लिए जो भी फीस चाहिए वो आपको मिल जाएगी। मैंने मेरे पति से रिक्वेस्ट की लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बिग बॉस मुझे मेरे पति के साथ शो में चाहते थे। बिग बॉस नहीं चाहते थे कि मैं अकेले आऊं। यहां तक की सलमान खान ने भी मुझे रिक्वेस्ट की थी, लेकिन मेरे पति ने मना कर दिया।' राखी की बात यहीं खत्म नहीं हुई और राखी ने आगे कहा, 'मेरे पति एक बिजनेसमैन हैं। वो जानते हैं कि अगर कोई एक फोटो भी उनकी सामने आ गई तो वो पूरे वर्ल्ड में वायरल हो जाएगी। वो शांति से ट्रैवल नहीं कर सकेंगे, वो अपना बिजनेस ढंग से नहीं कर पाएंगे। वो बिसजनेस मीटिंग नहीं कर पाएंगे। वो हर जगह राखी सावंत के पति के रूप में जाने जाएंगे। वो नहीं चाहते कि लोग उन्हें ऐेसे जानें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें