बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल (Shehnaz Kaur) का स्वयंवर 'मुझसे शादी करोगे' शुरू हो चुका है। जिसमें पारस छाबड़ा और शहनाज गिल दूल्हा और दुल्हन के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस तरह का स्वयंवर पहली बार नहीं हो रहा है। हमेशा किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहने वालीं राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी स्वयंवर रचा चुकी हैं। राखी ने एक इंटरव्यू में स्वयंवर को लेकर कई खुलासे किए हैं।