Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
राखी सावंत ने रानू मंडल की आवाज की तारीफ करते हुए उन्हें एक गाने का ऑफर दिया है। राखी ने कहा कि वो चाहती हैं कि रानू ‘छप्पन छुरी’ के रिमिक्स वर्जन में अपनी आवाज दें। राखी ने कहा, 'वह ऐसी इंडस्ट्री से जुड़कर बहुत खुश हैं, जो रानू मंडल जैसे प्रतिभाशाली लोगों का समर्थन करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देती है। हिमेश रेशमिया जैसे सिंगर का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।'