फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीगी भागी सी नजर आईं अनन्या तो पार्टी मूड में दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट्स

Mon, 09 Sep 2019 12:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिशा पाटनी, अनन्या पांडे और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस के लिए अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। ये फोटोज कभी उनके लुक ऑफ द डे के होते हैं तो कभी उनका मूड दिखाते हैं। ऐसे में इस पैकेज में देखिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के फोटो से लेकर कटरीना और दिशा पाटनी के पोस्ट तक...
विज्ञापन

2 of 6
katrina kaif - फोटो : amar ujala
कटरीना कैफ
आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आईं कटरीना कैफ फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी के शूट में बिजी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। कटरीना सोशल मीडिया पर काफी हद तक एक्टिव रहती हैं। ऐसे में कटरीना का लेटेस्ट फोटो काफी बिंदास है। शॉर्ट टॉप और हॉट डेनिम पैंट में कटरीना काफी कूल नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे ने काफी कम वक्त में ही सोशल मीडिया पर भी अच्छी पहचान बना ली है। अनन्या के फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं। ऐसे में अनन्या का लेटेस्ट फोटोशूट तो काफी अलग है। फोटो में अनन्या पूरी तरह से भीगी भागी नजर आ रही हैं। पिंक ड्रेस में अनन्या काफी खूबसूरत लग रही हैं।
 

4 of 6
disha patani - फोटो : disha patani
दिशा पाटनी
फिटनेस फ्रीक दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने सिजलिंग फोटोज शेयर करती रहती हैं। दिशा ने आज दो फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। दोनों ही फोटोज में दिशा काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। बात प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो दिशा पाटनी बॉलीवुड की अकेली ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। दिशा सबसे पहले सुशांत के साथ एम एस धोनी में नजर आईं। इसके बाद दिशा ने टाइगर के साथ बागी 2 की और आखिर में सलमान खान के साथ फिल्म भारत।
 


 
विज्ञापन

5 of 6
suhana khan - फोटो : social media
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के फोटोज सोशल मीडिया पर उनके फैंस के लिए किसी सौगात से कम नहीं होते हैं। सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं और अक्सर उनके फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आते हैं। सुहाना फोटोज में कभी मुस्कुराते नजर आती हैं तो कभी दिलकश पोज देते हुए। ऐसे में फिर से सुहाना के कुछ फोटोज सामने आए हैं। फोटोज में सुहाना किसी पार्टी के लिए तैयार नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kartik Aaryan - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन
लखनऊ में पिछले काफी दिनों से फिल्म पति पत्नी और वो के शूट में बिजी कार्तिक आर्यन की फिल्म का आज शूट पूरा हो गया है। फिल्म के रैपअप का वीडियो कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें कार्तिक फिल्म की एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ ही साथ पूरी टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में कई लोगों को केक लगाते भी नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: अमिताभ के शो 'केबीसी 11' की मदद से इस यू-ट्यूब स्टार के पिता की वापस आई याददाश्त, ऐसे कहा शुक्रिया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें