फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री के बाद अब राखी सावंत के निशाने पर अक्षय कुमार, नाना और सुशांत को बताया 'गाय' जितना शरीफ

Sun, 28 Oct 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant, Akshay Kumar - फोटो : SOCIAL MEDIA
जब से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है हंगामा मच गया है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे तनुश्री का साथ दे रहे हैं तो कई नाना के सपोर्ट में खड़े हैं। उन्हीं में से एक हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत। राखी सावंत ने तनुश्री एक खिलाफ एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी जिसमें राखी ने कहा है कि तनुश्री लेस्बियन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : self
अब बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए राखी सावंत ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। राखी ने कहा- मैं अक्षय की बहुत इज्जत करती थी लेकिन हाउसफुल 4 की शूटिंग कैंसल करने के बाद से मैं बहुत निराश हूं। इतना ही नहीं राखी ने साजिद खान और नाना का सपोर्ट करते हुए उन्हें निर्दोष बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
Rakhi Sawant
वहीं सुशांत सिंह राजपूत का सपोर्ट करते हुए राखी ने कहा- सुशांत मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। वह बहुत शर्मीला है। वो तो लड़कियों से बात करते हुए उनकी तरफ देखता भी नहीं है। राखी ने आलोक नाथ का भी सपोर्ट किया है।

4 of 5
rakhi sawant
बता दें साजिद खान और नाना पाटेकर पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद अक्षय कुमार ने  'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल करवा दी थी। अक्षय कुमार का कहना था कि इस मसले पर जब तक कोई निर्णय नहीं आ जाता तब तक फिल्म को रोक देनी चाहिए। यह फैसला अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के मी टू अभियान में शामिल होने के बाद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree
बता दें इससे पहले राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तनुश्री दत्ता पर इल्जाम लगाए थे। राखी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था- 'हॉर्न ओके प्लीज' के गाने में मैंने तनु को रिप्लेस किया था, तनुश्री ने फिल्म के गाने को शूट तो किया था, लेकिन उसे बीच ही छोड़ दिया था। जब मैं इस गाने की शूटिंग के लिए गई थी, उस दिन तनु ड्रग्स लेकर वैन में 4 घंटे से बेहोश पड़ी थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें