फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं राखी सावंत, फूट-फूट कर रोते हुए बोलीं- किसने कहा मेरी जिंदगी...

Mon, 23 Sep 2019 05:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी सावंत इन दिनों परेशान हैं। परेशानी के पीछे की वजह है उनकी शादी। सवाल उठ रहे हैं कि क्या राखी सावंत की शादी खतरे में है ? राखी जिस तरह के वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं उससे ये जरूर कहा जा सकता है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram

दरअसल राखी के पति काम के सिलसिले में लंदन में रहते हैं इसलिए दोनों बहुत कम एक दूसरे को समय दे पाते हैं। राखी की शादी को अभी एक महीना ही हुआ है और अभी से दोनों के बीच दूरी आ गई है। राखी सावंत ने कई वीडियोज ऐसे शेयर किए हैं जिससे पता चलता है कि वो अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
एक वीडियो में राखी कहती हैं- तुम जो बोलोगे मैं करूंगी, जो बोलोगे सुनूंगी, लेकिन हमें इग्नोर मत करो यार। मैं नहीं रह सकती हूं। आपको मेरे ऊपर जरा भी तरस नहीं आता है ना। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। खैर राखी सावंत शादी के पहले दिन से ही ऐसे वीडियोज शेयर करती आ रही हैं। उनके फैंस को तो उनकी शादी पर भी यकीन नहीं है। एक वीडियो में वो कह रही हैं- किसने कहा मेरी जिंदगी में तकलीफें नहीं है। बस मैंने अपनी हालत पर हंसना सीख लिया है।

4 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : amar ujala

एक और वीडियो में राखी को लग रहा है कि कहीं उनका प्यार उनका साथ ना छोड़ दे। सभी वीडियो में राखी काफी उदास नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें प्यार में धोखा मिला है। राखी कई सारे सैड गाने का वीडियो पोस्ट किया है। वहीं दूसरी वीडियो में राखी रोती हुई नजर आ रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram

राखी सावंत पिछले महीने से ही अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में थी। राखी ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ 4-5 लोग ही मौजूद थे। राखी सावंत ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'मेरे पति रितेश अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के साथ काम करते हैं। रितेश डोनाल्ड ट्रम्प की टीम का एक अहम हिस्सा हैं'। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें