फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी के जुड़वा बच्चे पैदा होने पर राखी सावंत ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- 'बकवास मत कर'

Thu, 08 Mar 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनी लियोनी
हाल ही में सनी लियोनी सरोगेसी से जु़ड़वा बच्चों की मां बनी हैं। इससे पहले उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था। अचानक सनी लियोनी के मां बनने से उनके फैंस हैरान हैं। सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने इस बात को छिपाकर रखा।
विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत
अब सनी और डेनियल तीन बच्चों के पैरेंट्स बन चुके हैं। इस खबर के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू किया। वहीं कुछ बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी। इनमें से एक बधाई राखी सावंत की भी थी। 

विज्ञापन

3 of 6
सनी लियोनी
राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी, सनी को बधाई देने के साथ उनकी खिंचाई भी कर रही हैं। उन्होंने सनी को मां बनने की बधाई दी। साथ ही कुछ ऊट-पटांग सवाल भी पूछ डाले।

4 of 6
सनी लियोनी
राखी ने पूछा कि सनी तुम प्रेग्नेंट कब हुई। उन्होंने कहा, 'सनी मैं बहुत खुश हूं कि तुमने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, तुम्हें बार-बार शुभकामनाएं। लेकिन मुझे यह नहीं पता कि तुम प्रेग्नेंट कब हुई और बच्चे कब पैदा हुए। तुम बेहद चुपचाप तरीके से यह सब कर चुकी हो।'
विज्ञापन

5 of 6
राखी सावंत
'एक तरफ तो तुमने लैला मैं लैला गाने पर ठुमके भी लगा दिए, वहीं दूसरी ओर बच्चे भी पैदा कर लिए। तुम बच्चों की खूब अच्छे से परवरिश करना, उन्हें अच्छे कॉलेज में पढ़ने-लिखने भेजना और जैसी फर्राटेदार अंग्रेजी तुम बोलती हो, उन्हें वैसी ही अंग्रेजी सिखाना। इन बच्चों को तुमने भारत में पैदा किया है या विदेश में?'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत
इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने राखी सावंत का मजाक उड़ाया है। वहीं कुछ ने उन्हें ऐसा करने पर लताड़ भी लगाई है। कुछ लोगों ने इस वीडियो पर चुटकियां भी लीं। कुछ यूजर ने राखी सावंत को ऐसा करने पर शर्म करने की हिदायत दे डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें