बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहते हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद से बोनी कपूर काफी टूट गए हैं। वह ज्यादातर समय हताश बैठे रहते हैं। हालांकि श्रीदेवी की इच्छानुसार उन्होंने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्मदिन केक काटकर और परिवार के साथ बाहर डिनर कर मनाया। बोनी कपूर श्रीदेवी की हर ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं। खबर है कि बोनी कपूर श्रीदेवी के जीवन पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री में उनकी ओरिजनल आवाज का इस्तेमाल करेंगे।