फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का दावा, मेरी फिल्म के बाद पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया

Thu, 08 Aug 2019 06:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले के पीछे अपनी फिल्म का हाथ बता रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम नरेन्द्र मोदी और राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें राखी सावंत धारा 370 पर बात करती नजर आ रही हैं। एक मिनट 38 सेकेंड के वीडियो में राखी कह रही हैं कि उनकी फिल्म के बाद ही पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
rakhi sawant
वीडियो के करीब 50वें सेकेंड से राखी ने कहा- धारा 370 पर मेरी फिल्म भी बनी है। कहते हैं न एक आदमी की सक्सेस के पीछे एक औरत का हाथ होता है। तो कही न कही कश्मीर का जो ये मुद्दा है उसमें बेशक मेरा हाथ है। अभी तक ये पूरा मामला हुआ नहीं था। मोदी जी ने फैसला लिया नहीं था।'
 

 

4 of 5
rakhi sawant - फोटो : instagram
इसके आगे राखी सावंत कहती हैं- 'लेकिन जबसे मैंने फिल्म धारा 370 बनाई है, मैंने फिल्म के लिए जाकर शूटिंग किया। वहां पर जितने भी बीजेपी कार्यकर्ता थे, बीजेपी नेता था, हमने बहुत सपोर्ट किया और तब मोदी जी को लगा कि फिल्में बन रही हैं। तो ऐसे में जो धारा 370 है उसको वहां से निस्तेनाबूत कर दिया जाए। तो अब कश्मीर हमारा है और बहुत ही जल्द पाकिस्तान भी हमारा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
गौरतलब है कि राखी हाल ही में अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थी। वहीं मीडिया को इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  की कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें