फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लकी' की मौत पर गुस्साए करण पटेल, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर चौकीदार को दी खुली धमकी

Thu, 08 Aug 2019 05:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
'ये है मोहब्बतें' फेम रमन भल्ला उर्फ करण पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उस वॉचमैन को अल्टीमेटम दे रहे हैं जिसकी पिटाई के बाद एक आवारा कुत्ते की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
karan patel
करण पटेल इन दिनों बुल्गारिया में टीवी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में शूट के बीच में ही करण ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए उस वॉचमैन को धमकी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
Karan Patel
अपने वीडियो को करण ने कैप्शन दिया है- 'भाटिया और वर्ली की बिल्डिंग के वॉचमैन अपने दिन गिनने शुरू कर दो। तुमने बेजुबान कुत्ते को पीटा और मार डाला। अब तुम्हारा बचना आसान नहीं है। हम जानवरों को चाहने वाले यह सुनिश्चित करेंगे कि आप जैसे घटिया लोगों को कड़ी सजा मिले।'

4 of 5
karan patel
वीडियो में करण बोलते नजर आ रहे हैं- 'जैसा कि आप जानते हैं...लकी बदकिस्मत कुत्ता। जिसको उन्होंने बेरहमी से मारा था। क्योंकि वो बारिश से बचने के लिए बिल्डिंग में आ गया था। वो मर गया। मिस्टर भाटिया यह मेरा करण पटेल का अल्टीमेटम है कि फिलहाल मैं देश में नहीं हूं। जिस दिन मैं वापस आया, आपकी हालत मैंने उस कुत्ते से बदतर नहीं की तो मैं दो बाप का।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan patel
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह लकी नाम का एक आवारा कुत्ता बारिश से बचने के लिए मुंबई के एक इलाके वर्ली की एक बिल्डिंग में घुस गया था। जिसकी वजह से बिल्डिंग के वॉचमैन ने उसे बेरहमी से पीटा। लकी कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। जिसके बाद बुधवार शाम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि कुत्ते की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें