इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां कुछ ही दिनों पहले वह अपने एक्स पति रितेश से तलाक लेकर अलग हुई हैं, वहीं उसके कुछ ही दिनों बाद उनकी जिंदगी में एक नए शख्स ने एंट्री मारी थी। उस शख्स का नाम आदिल है। राखी और आदिल का प्यार किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं और राखी का खिला चेहरा देख साफ पता लगता है कि वह आदिल के साथ वो खुश हैं। बीते काफी समय से दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख राखी के चाहने वालों का दिल टूट सकता है। राखी और उनके बॉयफ्रेंड का आदिल का यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।