फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत नजरों का शिकार हुई राखी सावंत तो करवा ली सर्जरी, सोचा-जो भगवान से न मिला वो डाक्टर देगा

Mon, 25 Nov 2019 11:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi sawant - फोटो : Twitter

राखी सावंत हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। बात चाहे किसी पर कमेंट करने की हो या फिर अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाने की वो बखूबी मीडिया का ध्यान खींचना जानती हैं। राखी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी हैं। वह अक्सर अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती हैं। हर बात में अपना अलग नजरिया रखने वाली राखी 25 नवंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rakhi sawant - फोटो : Instagram
फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत ने कई हिट आइटम सॉंग्स दिए हैं। राखी अपनी बातों से वो मीडिया में चर्चा में रहीं, लेकिन उससे ज्यादा वो अपने खराब कपड़ों की वजह से गॉसिप में रही हैं। एक शो में राखी सावंत ने कहा था- मेरे परिवार ने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जाने की इजाजत कभी नहीं दी और अगर वे मुझे नाचते देख लेते तो पीटकर लाल-पीला कर देते।
विज्ञापन

3 of 5
Rakhi Sawant
लेकिन राखी हार कहां मानने वाली थीं एक्ट्रेस बनने की चाह में राखी ने अपना घर छोड़ दिया। राखी कहती हैं- जब मैं मुंबई पहुंची, तो मैंने कई निर्माताओं के सामने नाचना और अपनी प्रतिभा दिखाना शुरू किया, कई लोगों ने मुझे बुरी नजर से भी देखा। राखी इन सब से थक हारकर डांस बार में काम करने की सोचने लगीं।

4 of 5
Rakhi Sawant
अपने लुक व रंग-रूप सुधारने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया। एक इंटरव्यू में राखी ने कहा था- 'जब सर्जरी रूम में मैं नीरु भेदा के रूप में गई थी, लेकिन वहां अपने बेहतर रंग-रूप के साथ राखी सावंत के रूप में निकली।' करण जौहर के चैट शो पर राखी ने कहा था, ‘जो हमें भगवान ने नहीं दिया, वो डॉक्टर दे सकता है।’ राखी ने ब्रेस्ट इंप्लांट भी करवाया है। राखी ने लिपोसक्शन भी करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : अमर उजाला
राखी सावंत रियलिटी शो की दुनिया में 'राखी का स्वयंवर' नाम का रियलिटी शो भी लॉन्च कर चुकी हैं। राखी की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई में दो फ्लैट और एक बंगला है जिसकी करीब कीमत 11 करोड़ रुपए है। राखी अब करोड़ों की संपत्ति का मालकिन हैं और ये संपत्ति उन्होंने खुद बनाई है। राखी की कमाई ज्यादातर स्टेज परफॉर्मेंस से आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें