फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपए के लिए राखी सावंत ने अनिल अंबानी के घर परोसा था खाना, आज रहती हैं आलीशान घर में

Sun, 25 Nov 2018 08:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rakhi Sawant - फोटो : file photo
हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत 25 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऑनस्क्रीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से वो अधिकतर समय सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी ने अपना बचपन बहुत परेशानियों और डर में गुजारा है। मात्र 11 साल की उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था और आज वही राखी सावंत मुंबई के पॉश इलाके में आलीशान बंगले में रहती हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
rakhi sawant - फोटो : file photo
मात्र 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद करने पर राखी की मां और मामा ने मिलकर राखी के लंबे बाल काट दिए थे। बालों को कुछ ऐसे काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया है। राखी पूरे दिन आइने के सामने खड़ी होकर रोई थीं। उसी दिन राखी ने यह फैसला कर लिया था कि वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर ही सारे काम करेंगी।
विज्ञापन

3 of 7
rakhi sawant
कई बार राखी खुद इस बात को इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह उस परिवार से ताल्लुक रखती हैं जहां महिलाओं को किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाती है। ऐसे परिवार में महिलाओं को पैरों की जूती समझा जाता है। राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके परिवार में  किसी भी महिला को किसी भी पुरुष से आंख मिलाने की इजाजत नहीं है। यहां तक की महिलाएं घर की छत या बालकनी में खड़ी भी नहीं हो सकती हैं। उन्हें पार्लर या बाजार जाने की इजाजत नहीं है। 

4 of 7
Rakhi Sawant - फोटो : file photo
राखी ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी घर वाले पैसे कमाने के नाम पर लड़कियों से कुछ भी करा सकते थे। 10 साल की उम्र में परिवार वालों ने राखी से टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व कराया था। केटरिंग के इस काम के लिए उन्हें हर रोज के 50 रुपए मिलते थे।
विज्ञापन

5 of 7
ताजमहल देखने पहुंचीं राखी सावंत - फोटो : twitter
राखी ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नौकरी तलाशनी शुरू की तो उनके पास अच्छे कपड़े तक नहीं थे। वह कुछ भी पहनकर लोगों से मिलने चली जाती थीं। आज उस तरह के कपड़े फैशन बन गए हैं। लोग कुछ भी पहन रहे हैं। इसलिए उनका मानना है कि कपड़े कभी काम नहीं दिलाते। उन्होंने बताया कि अपने आप को पूरी दुनिया में साबित करने के लिए उन्होंने एक्टिंग, डांसिंग और यहां तक कि राजनीति भी की। 
विज्ञापन

6 of 7
Rakhi Sawant with Abhishek - फोटो : twitter
राखी सावंत और अभिषेक अवस्थी की मुलाकात राखी का स्वंयर में हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था हालांकि कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए। अभिषेक के बारे में बात करते हुए राखी ने इंटरव्यू के दौरान कहा था - 'अभिषेक एक बहुत अच्छे डांसर हैं और उनके जैसा बनना बहुत मुश्किल है। अभिषेक को उनसे प्यार था या नहीं वो नहीं जानती लेकिन अभिषेक ने उनका बहुत ख्याल रखा है। वह हमेशा हर तरह के हालातों में मेरे साथ रहते थे। मेरे उदास होने पर भी जिस तरह से उनके सिर पर हाथ फेरते थे उस तरह से कभी उनकी मां ने भी हाथ नहीं फेरा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rakhi sawant - फोटो : file photo
राखी ने टीवी पर अपना स्वंयवर भी रचाया लेकिन असल जिंदगी में राखी कभी भी शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही उन्हें बच्चों का शौक है। राखी का कहना है कि वह अपने परिवार से बहुत परेशान रह चुकी हैं और इसलिए वो कभी भी शादी नहीं करना चाहती हैं। वह सिर्फ समाज सेवा करना चाहती हैं। आपको बता दें, राखी सावंत 30 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें