फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन जाह्नवी कपूर के सामने बोल पड़े अर्जुन कपूर, 'मैं सिंगल नहीं हूं'

Sat, 24 Nov 2018 08:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor
करण जौहर के मोस्ट पॉपुलर शो कॉफी विद करण 6 में इस बार एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे। शो में अर्जुन ने यह कहा कि वह अभी सिंगल नहीं है’। अर्जुन के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वह और मलाइका रिलेशनशिप में हैं और बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे...आइए जानते हैं आगे की कहानी
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर का यह एपिसोड अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है। इस एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे स्टार वर्ल्ड ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर ने अर्जुन कपूर से ऐसा सवाल किया जिसके बाद अर्जुन इधर-उधर देखने लगे। वीडियो में करण अर्जुन से सेक्स लाइफ से जुड़ा सवाल पूछते हैं। तभी अर्जुन करण से कहते हैं कि मुझे अपने बगल में देखना होगा क्योंकि मैं अपनी बहन के साथ बैठा हुआ हूं।

Catch the brother-sister duo fight over the hamper on the #KoffeeWithKaran couch! #KoffeeWithArjun #KoffeeWithJanhvi pic.twitter.com/7rykVwFd6A

— Star World (@StarWorldIndia) November 18, 2018
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor
अर्जुन के इस जवाब पर जाह्नवी जोर से हंसने लगती हैं। वीडियो में जाह्नवी और अर्जुन मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शूट के बाद मिड डे से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा जाह्नवी के साथ शो में आना मेरे लिए सरप्राइज था। पिछली बार जब आया था तो कई मेहमान थे। जाह्नवी के साथ शो के दौरान एक साथ समय बिताने का मौका मिला। अर्जुन और जाह्नवी से पहले करण जौहर के मेहमान सारा अली खान और सैफ बने थे।   

4 of 5
arjun kapoor janhvi kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम
शो के दौरान इन दोनों कई बातें बताईं। अर्जुन कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह 'संदीप और पिंकी फरार' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। हाल ही में अर्जुन परिणीति के साथ 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म फ्लॉप रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhadak
वहीं जाह्नवी की बात करें तो वह 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में करण जौहर ने 'तख्त' फिल्म का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। इस फिल्म में कई स्टार्स के अलावा जाह्नवी कपूर भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें