फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari 2: यूट्यूबर ने लगाया 'केसरी 2' के लेखक पर चोरी का आरोप, दावा- कविता से कॉपी किए संवाद, दिखाया सबूत

Sat, 26 Apr 2025 08:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Chapter 2: हाल ही में एक यूट्यूब ने केसरी 2 के संवाद लेखक पर चोरी का आरोप लगया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
 
विज्ञापन
1 of 5
याह्या बूटवाला, केसरी चैप्टर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- yahyabootwala, एक्स
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है, लेकिन अब यह फिल्म एक विवाद के कारण सुर्खियों में आ गई है। मशहूर यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला ने फिल्म के मेकर्स पर उनकी जालियांवाला बाग पर लिखी कविता की पंक्तियों को बिना अनुमति कॉपी करने का गंभीर आरोप लगाया है। 
Zeenat Aman: रॉयल्स में नजर आएंगी जीनत अमान, 70 पार की ये अभिनेत्रियां भी बड़े पर्दे पर चला रहीं अभिनय का जादू
विज्ञापन

2 of 5
याह्या बूटवाला - फोटो : इंस्टाग्राम- याह्या बूटवाला
यूट्यूब ने लगाए गंभीर आरोप
याह्या ने सबूत के तौर पर अपनी कविता और फिल्म में अनन्या पांडे के बोले गए डायलॉग का वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद यह मामला और गर्मा गया है। याह्या बूटवाला ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले उनके एक फैन ने उन्हें फिल्म का एक क्लिप भेजा, जिसमें डायलॉग उनकी कविता 'जालियांवाला बाग' से हूबहू मिलते थे। यह कविता याह्या ने पांच साल पहले अपने यूट्यूब चैनल 'अनइरेज पोएट्री' पर प्रकाशित की थी। उन्होंने लिखा, "यह साफ-साफ कॉपी-पेस्ट है। मेकर्स ने इसे छिपाने की कोशिश भी नहीं की। यहाँ तक कि 'फुसफुसाना' जैसे शब्द भी वैसे ही उठाए गए हैं।"
Box Office: पहले दिन ही बिखरी ‘ग्राउंड जीरो’, 50 करोड़ के क्लब में शामिल ‘केसरी 2’; जानिए बाकी का हाल
विज्ञापन

3 of 5
याह्या बूटवाला - फोटो : इंस्टाग्राम- याह्या बूटवाला
फिल्म के संवाद लेखक पर साधा निशाना
याह्या ने फिल्म के डायलॉग राइटर सुमित सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा, "एक लेखक के लिए सबसे गलत काम है किसी दूसरे लेखक की रचना को बिना क्रेडिट दिए चुराना। सुमित सक्सेना ने यही किया है।" उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे इस मुद्दे को फिल्म के निर्माता करण जौहर, डायरेक्टर करण सिंह त्यागी, धर्मा प्रोडक्शंस, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे तक पहुंचाएं। याह्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी वीडियो शेयर किया, जिसमें अनन्या के डायलॉग और उनकी कविता की समानता साफ दिख रही है।

4 of 5
केसरी चैप्टर 2 के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स
निर्माताओं की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
उन्होंने सुमित सक्सेना को टैग करते हुए लिखा, "आपको यह बात पता होगी कि किसी लेखक का काम बिना क्रेडिट चुराना सबसे गलत है।" याह्या ने इस मामले को और गंभीरता से उठाने की बात कही है। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शंस या फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति की ओर से अभी तक इस आरोप पर कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'केसरी चैप्टर 2' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है 'केसरी चैप्टर 2' की कहानी?
'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जालियांवाला बाग' 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1919 के जालियांवाला बाग नरसंहार के बाद की घटनाओं पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। फिल्म को दमदार कहानी और अक्षय, माधवन व अनन्या की एक्टिंग के लिए तारीफ मिली है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक अच्छी कमाई नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें