फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रेसलर से पिटने के बाद राखी ने तनुश्री पर जड़े थे गंभीर आरोप, अब मांग ली माफी

Thu, 22 Nov 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
rakhi sawant
आइटम गर्ल और बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी हरकतों के लिए विवादों में रहती हैं। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद को लेकर राखी ने जमकर सुर्खियां बटोरी, राखी ने तनुश्री को खरीखोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं राखी ने तनुश्री पर अपने उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। कुछ दिनों पहले राखी सावंत, महिला रेसलर से पीटने को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi Sawant
महिला रेसलर से पिटने के बाद राखी सांवत ने तनुश्री दत्ता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि तनुश्री ने ही उसे पिटवाया है। अब राखी उनके सामने हाथ जोड़ने पर मजबूर हो गई हैं। बता दें तनुश्री ने राखी के आरोपों को चलते चर्च में ना जाने की कसम खाई थी। तनुश्री का कहना था कि वह राखी के माफी मांगने के बाद ही चर्च में कदम रखेंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
rakhi sawant
वहीं राखी ने कुछ समय पहले अपनी खराब सेहत के चलते कुछ प्रीस्ट्स को बुलाकर प्रार्थना कराई थी। राखी ने एक वीडियो जारी करते हुए तनुश्री दत्ता से माफी मांगी है। साथ ही राखी ने तनुश्री से कहा है कि वह दोनों के बीच की लड़ाई में जीजस क्राइस्ट को ना लाएं। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि तनुश्री हमारे दोनों के बीच आपको जीजस को बिल्कुल भी नहीं लाना चाहिए था। 
 

4 of 5
rakhi sawant and tanushree - फोटो : social media
राखी का कहना है कि आपने मामले को इतना लंबा चौड़ा खींच दिया। आपने लेटर लिखा है कि जब तक राखी माफी नहीं मांगती, जीजस मैं आपके चर्च में नहीं आऊंगी। कदम नहीं रखूंगी। अल्लाह , जीजस और भगवान को हम दोनों के बीच लड़ाई में नहीं लाना चाहिए था, क्योंकि जीजस आपके भी पिता हैं मेरे भी, अल्लाह मेरे भी पिता हैं। भगवान आपके साथ भी हैं, मैं भी भगवान की बेटी हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत
इसके साथ ही राखी ने कहा है कि अगर आपको लगता है कि मेरे माफी मांगने से तुम मंदिर, मस्जिद, चर्च में जाओगी तो मैं तुमसे माफी मांगती हूं ..प्लीज आप चर्च जाइए। मंदिर में जाइए। आपको जहां जाना है जाइए ...क्योंकि मैं माफी मांगने से छोटी नहीं हो जाउंगी। मुझे बहुत बुरा लगा कि हम दोनों के बीच की लड़ाई में तुम परमेश्वर को लेकर आ गई हो। तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें