फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनु अग्रवाल से प्रिया गिल तक, हिट फिल्में देने के बाद गुमनामी की जिदंगी जी रही हैं ये अभिनेत्रियां

Sun, 01 Dec 2019 11:53 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मन्रता शिरोडकर, अनु अग्रवाल, प्रिया गिल - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे हैं जो सालों से चले आ रहे हैं, जैसे मादुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, जूही चावला। वैसे ही कई ऐसे भी नाम हैं जो अपने जमाने में काफी चर्चित रहे हैं लेकिन आज उनको दर्शक भुला चुके हैं। जहां एक समय ये अभिनेत्रियां लोगों की पसंदीदा हुआ करती थीं। तो वहीं अब ये अभिनेत्रियां गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में हम बात करेंगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
anu aggarwal
अनु अग्रवाल
फिल्म आशिकी 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म रही है। महेश भट्ट की इस फिल्म से अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने बड़े पर्दे पर आमद दर्ज की थी। इस फिल्म के बाद अनु रातोंरात स्टार बन गई थीं। लेकिन आज अनु कहां हैं इसकी सुध किसी को नहीं है। अनु के फिल्मी करियर पर ब्रेक लगाया उनके एक्सिडेंट ने। एक्सिडेंट के बाद अनु की याददाश्त चली गई और वो 29 दिन कोमा में रहीं थी। जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई और आज वे गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Meenakshi Seshadri - फोटो : file photo
मीनाक्षी शेषाद्रि
बॉलीवुड की 'दामिनी' यानि मीनाक्षी शेषाद्रि 1981 में मिस इंडिया बनी थीं। इसके बाद से ही इनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई थी। मिनाक्षी ने 1982 में फिल्म 'पेंटर बाबू' में काम किया। लेकिन वो ज्यादा दिन तक फिल्मों में नहीं टिक पाईं। हालांकि कम समय में ही उन्होंने 'दामिनी', 'शहंशाह', 'गंगा जमुना सरस्वती' जैसी फिल्मों में काम किया। मिनाक्षी आखिरी बार सनी देओल के सात फिल्म 'घातक' में नजर आई थीं। जिसके बाद मीनाक्षी शादी कर विदेश में बस गईं।

4 of 7
Mamta Kulkarni - फोटो : social media
ममता कुलकर्णी
फिल्म 'करण-अर्जुन' में बॉलीवुड के भाईजान और बॉलीवुड के बादशाह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का भी फिल्मी सफर काफी छोटा रहा था। उन्होंने सन 1993 में पिल्म अशांत से फिल्मी सफर की शुरुआत की। हालांकि ममता का फिल्मी सफर 10 साल का भी नहीं रहा। उन्होंने अपेन फिल्मी करियर में कई हिट पिल्मों में भी काम किया। लेकिन आज वो गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा
फिल्म 'तुम बिन' के गाने तो आज भी सभी की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री संदली सिन्हा ने अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद पिजर, अब तुन्हारे हवाले वतन साथियों जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन संदली का का करियर भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। संदली को आखिरी बार फिल्म 'तुम बिन 2' में छोटे से किरदान में देखा गया था। संदली अब फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ जीवनयापन कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Namrata
नम्रता शिरोडकर
अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने कम ही समय में बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। उन्होंने वास्तव, पुकार, जब प्यार किसी से होता है जैसी फिल्मों में काम किया है। नम्रता ने साल 2004 में ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। नम्रता ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की और उसके बाद वो फिल्मों में नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक्ट्रेस प्रिया गिल
प्रिया गिल
फिल्म 'सिर्फ तुम' से सीधी-सादी लड़की की पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रिया गिल इन दिनों कहां हैं किसी को नहीं पता। प्रिया ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से की। साल 2001 में उनका फिल्मी सफर खत्म हो गया। प्रिया ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जोश' में भी काम किया है। शुरुआती दौर में हिट फिल्में देने के बाद प्रिया आज गुमनाम हो गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें