फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बोलीं- 'ट्रंप' से गिफ्ट में मिले 4 चार्टर प्लेन, शादी में लॉस एंजलिस जाने वालों का वीजा तैयार

Sun, 02 Dec 2018 01:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस महीने की 31 तारीख को दीपक कलाल के साथ शादी करने जा रही हैं। दीपक भी राखी की तरह सोशल मीडिया का ध्यान खींचना जानते हैं। बात करते हैं हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फेंस की जिसमें राखी सावंत और दीपक कलाल ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal
राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरुआत में कहा, रूको पहले मैं सर पर पल्लू रख लूं क्योंकि बिना सर पर पल्लू रखे मैं बात नहीं करती। जिसके बाद दीपक कहते हैं, 'तुम हो एक छम्मक छल्लो...मत रखो सिर पर पल्लू।' इस पर राखी कहती हैं- मैं अभी भारत में हूं...तो मुझे सिर पर पल्लू रखना पड़ेगा।

विज्ञापन

3 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal
दीपक ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनकी शादी में आने वाले लोगों को आईफोन 12 प्लस गिफ्ट किया जाएगा। लेकिन सच ये है कि आईफोन 12 अभी लांच ही नहीं हुआ है। अब ये तो दीपक ही जाने कि वो मेहमानों को कौन सा आईफोन 12 गिफ्ट करेंगे। उन्होंने कहा- हमनें अपनी शादी का बजट 1 करोड़ 20 लाख सिर्फ कपड़ों के लिए रखा था अब चूंकि हम दोनों न्यूड वेंडिग करेंगे तो ये पैसे बच जाएंगे और हम इसे गरीबो को दान कर सकते हैं।
 

4 of 5
rakhi sawant
इसी के साथ राखी ने ये भी कहा कि 'मैं मैक डोनॉल्ड ट्रंप को तहे-दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे ये साड़ी गिफ्ट की है, आज उनकी वजह से मेरी शादी अमेरिका में होने जा रही है, उनकी वजह से ही जो लोग शादी में जाने वाले हैं उनका वीजा भी हो गया है। इसके अलावा उन्होंने मुझे 4 चार्टर प्लेन भी गिफ्ट किए है। जिससे मेरी शादी में अमेरिका आने वाले लोगों को आसानी होगी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : instagram
दोनों की शादी की खबर से फैंस हैरान है। तो कुछ लोग इसे राखी का पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं। क्योंकि, सालों पहले वो ऐसा ही एक स्वंयवर भी कर चुकी हैं। लेकिन शादी नहीं की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें