बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने नाम के आगे से ‘खान’ सरनेम अब हटा दिया है। पूर्व पति अरबाज खान से तलाक के साल भर बाद उन्होंने यह कदम उठाया। अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं मलाइका इन दिनों अपने नये प्यार को लेकर चर्चा में हैं। 2017 में अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही उन्हें लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।