बॉलीवुड के दबंग खान उर्फ सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने रिलीज के तीन बाद ही 100 करोड़ की कमाई कर ली
थी। 'रेस-3' की बंपर कमाई को देखते हुए अब हिस्सा मांगने वालों की भी बाढ़ सी आ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
arshi khan
राखी सावंत और अर्शी खान ने सलमान खान से 'रेस-3' की 100 करोड़ रुपये की कमाई में से 5 करोड़ की डिमांड की है। दरअसल एक पत्रकार ने अर्शी से 'रेस-3' के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सलमान खान को इस कमाई में से कम से कम 5 करोड़ रुपये मुझे देने चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
Rakhi Sawant
अर्शी के बाद राखी सावंत ने भी पैसों की मांग कर दी। राखी ने कहा कि मैं लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की थी तो मुझे भी पैसे मिलने चाहिए।
4 of 5
RACE 3
राखी ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वह 'रेस-3' में हॉलीवुड के स्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन की तरह लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने यह फिल्म सलमान खान की वजह से देखी।