फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhee Gulzar: राखी गुलजार ने ‘मां’ के किरदार से जीता दिल, 'करण अर्जुन' से लेकर 'खलनायक' फिल्म तक शामिल

Fri, 15 Aug 2025 07:47 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rakhee Gulzar Happy Birthday: राखी गुलजार का जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने मुश्किलों के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और आज भी फैंस के दिलों में राज करती हैं। आज उनके 78वें जन्मदिन पर जानिए राखी की दमदार भूमिकाओं के बारे में...
विज्ञापन
1 of 7
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
राखी गुलजार को "मदर ऑफ बॉलीवुड" के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने न केवल मां के किरदारों में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि प्रेमिका, पत्नी और भाभी जैसे किरदारों में भी कमाल दिखाया। उनके अभिनय ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए, जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
करण अर्जुन  - फोटो : सोशल मीडिया
करण अर्जुन 
साल 1995 में आई 'करण अर्जुन' ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म में राखी ने सलमान खान और शाहरुख खान की मां दुर्गा सिंह का किरदार निभाया। उनका मशहूर डायलॉग, "मेरे करण अर्जुन आएंगे," आज भी लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म में उनकी मां की भूमिका इतनी प्रभावशाली थी कि यह बॉलीवुड की सबसे यादगार मां के किरदारों में से एक बन गई।
विज्ञापन

3 of 7
राम लखन और खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया
राम लखन और खलनायक
1989 में रिलीज हुई 'राम लखन' में राखी ने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की मां का किरदार निभाया। एक मजलूम मां के रूप में राखी की भावनात्मक एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उनका किरदार परिवार को जोड़ने की कोशिश करता है। इसके अलावा राखी ने फिल्म 'खलनायक' में संजय दत्त की मां श्रीमती आरती प्रसाद की भूमिका निभाई। उनका यह किरदार एक मां के दर्द और अपने बेटे के लिए प्यार को दर्शाता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त सफलता हासिल की।
 

4 of 7
मां के रोल में राखी - फोटो : अमर उजाला
बाजीगर और सोल्जर
फिल्म 'बाजीगर' में राखी ने शाहरुख खान की मां शोभा शर्मा का किरदार निभाया। उनका यह किरदार बदले की कहानी में अहम था और दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया। इस फिल्म में राखी का किरदार हर किसी को बेहद पसंद आया। वहीं फिल्म 'सोल्जर' में राखी ने बॉबी देओल की मां गायत्री नाथ की भूमिका निभाई। उनका किरदार एक सशक्त और प्यार करने वाली मां का था, जो अपने बेटे के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। 
विज्ञापन

5 of 7
राखी - फोटो : सोशल मीडिया
राखी का जन्मदिन और शुरुआत
15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल में जन्मी राखी गुलजार आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही है। राखी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की और जल्दी ही स्टार बन गईं। वे कई हिट फिल्मों में नजर आईं, जैसे 'काला पत्थर', 'लावारिस', 'करण अर्जुन', 'एक रिश्ता' और 'बादशाह'। राखी ने अपनी शानदार अभिनय से कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। राखी मुख्य रूप से मां या मजबूत महिला किरदारों के लिए जानी जाती हैं। अब वे फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनका योगदान बॉलीवुड में आज भी याद किया जाता है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
राखी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी और फिर तलाक
राखी की निजी जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव आए। उनकी पहली शादी 1963 में बंगाली पत्रकार और फिल्म निर्देशक अजय बिस्वास से हुई, लेकिन यह शादी ज्यादा नहीं चली और 1965 में तलाक हो गया। इसके बाद 1973 में उन्होंने मशहूर कवि, गीतकार और निर्देशक गुलजार से शादी की। इस शादी से उनकी एक बेटी मेघना गुलजार हुईं, जो अब खुद एक सफल फिल्म निर्देशक हैं। हालांकि, राखी और गुलजार की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और वे अलग हो गए, लेकिन तलाक नहीं लिया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'आंधी' और 'कभी कभी' जैसी फिल्मों की वजह से उनके रिश्ते में दरार आई। आजकल राखी अकेले रहती हैं, लेकिन परिवार से जुड़ी हुई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राखी - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के साथ राखी की दमदार फिल्में
अमिताभ बच्चन और राखी गुलजार ने एक, दो या तीन नहीं बल्कि 13 फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें से 11 हिट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुईं. जबकि उनकी दो फिल्में 'शान' और 'रेशमा और शेरा' को असफलता का सामना करना पड़ा। दर्शकों की जोड़ी को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई। अमिताभ बच्चन और राखी गुलजार ने कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है। इस लिस्ट में "कभी कभी", "कसमे वादे", "त्रिशूल", "मुकद्दर का सिकंदर", और "बेमिसाल" शामिल हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें