Bollywood Films with Storylines Similar: रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित ‘शोले’ हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। 15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था। आज 15 अगस्त, 2025 को इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर लिए हैं।
सलीम-जावेद द्वारा लिखित फिल्म ट की कहानी, संवाद, गीत, और किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ‘शोले’ की कहानी 1954 में बनी जापानी फिल्म ‘सेवन समुराई’ (निर्देशक: अकीरा कुरोसावा) से प्रेरित थी, जिसे बाद में हॉलीवुड में ‘द मैग्निफिसेंट सेवन’ (1960, निर्देशक: जॉन स्टर्गेस) के रूप में रीमेक किया गया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘शोले’ के अलावा हिंदी सिनेमा में 10 फिल्में भी इसी तरह की कहानी पर आधारित हैं। आइए, इन फिल्मों पर एक नजर डालें...
विज्ञापन
2 of 11
सात हिंदुस्तानी
- फोटो : सोशल मीडिया
सात हिंदुस्तानी (1969)
निर्देशक: केए अब्बास
कलाकार: अमिताभ बच्चन, उत्पल दत्त, मधु
1969 में रिलीज हुई फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी। इस फिल्म की कहानी सात भारतीयों के बारे में है, जो अलग-अलग धर्मों और क्षेत्रों से आते हैं। वे सभी एक समय पर गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए एकजुट होते हैं। यह फिल्म ‘शोले’ की तरह एक समूह की एकता और बलिदान की कहानी दिखाती है।
विज्ञापन
3 of 11
खोटे सिक्के
- फोटो : सोशल मीडिया
खोटे सिक्के
निर्देशक: नरेंद्र बेदी
कलाकार: फिरोज खान, डैनी डेन्जोंगपा, रंजीत, अजीत
फिल्म 'खोटे सिक्के' पांच छोटे चोरों की कहानी है, जो खूंखार डाकू जंगा (अजीत) से एक गांव को बचाने का नाटक करते हैं। इन चोरों को एक रहस्यमयी आदमी (फिरोज खान) का साथ मिलता है। यह फिल्म ‘शोले’ से एक साल पहले रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म में फिरोज खान, डैनी डेन्जोंगपा, रंजीत और अजीत ने अहम भूमिका निभाई हैं।
4 of 11
हुकूमत
- फोटो : सोशल मीडिया
हुकूमत (1987)
निर्देशक: अनिल शर्मा
कलाकार: धर्मेंद्र, शम्मी कपूर, रति अग्निहोत्री, सदाशिव अमरापुरकर
1987 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक 'हुकूमत' है। इस फिल्म में धर्मेंद्र एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिसे एक गांव को आतंकवादियों के अत्याचार से बचाने का जिम्मा सौंपा जाता है। यह फिल्म अपने एक्शन और ड्रामे के लिए जानी जाती है। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा शम्मी कपूर, रति अग्निहोत्री और सदाशिव अमरापुरकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
5 of 11
रामगढ़ के शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
रामगढ़ के शोले (1991)
निर्देशक: अजीत दीवानी
कलाकार: विजय सक्सेना, किशोर आनंद भानुशाली, अमजद खान
रामगढ़ के शोले फिल्म ‘शोले’ की मजेदार पैरोडी है। इसमें अमजद खान ने भी एक छोटी भूमिका निभाई थी। कहानी में ‘शोले’ की तरह ही गांव को बचाने की थीम दिखाई गई है, लेकिन इसे हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया। इस फिल्म में विजय सक्सेना, किशोर आनंद भानुशाली और अमजद खान ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
6 of 11
तहलका
- फोटो : सोशल मीडिया
तहलका (1992)
निर्देशक: अनिल शर्मा
कलाकार: धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, मुकेश खन्ना, अमरीश पुरी
1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तहलका' में एक सेना मेजर (मुकेश खन्ना) एक तानाशाह (अमरीश पुरी) को खत्म करने और उसकी बेटी को बचाने के लिए सैनिकों की एक टीम बनाता है। यह फिल्म डोंगरीला के लोगों को आजादी दिलाने की कहानी बताती है। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा नसीरुद्दीन शाह, मुकेश खन्ना और अमरीश पुरी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
7 of 11
तू चोर मैं सिपाही
- फोटो : सोशल मीडिया
तू चोर मैं सिपाही (1996)
निर्देशक: गुड्डु धनोआ
कलाकार: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, तब्बू, अमरीश पुरी
फिल्म 'तू चोर मैं सिपाही' एक पुलिसवाले और एक चोर की कहानी है, जो एक गांव पर हावी दुष्ट अपराधी को खत्म करने के लिए एकजुट होते हैं। फिल्म 'तू चोर मैं सिपाही' अपने एक्शन और कॉमेडी के लिए जानी जाती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सैफ अली खान, तब्बू और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
8 of 11
कीमत
- फोटो : सोशल मीडिया
कीमत (1998)
निर्देशक: समीर मलकान
कलाकार: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे
फिल्म 'कीमत' दो ठग भाइयों की कहानी है, जो एक गांव में पहुंचते हैं, जहां एक अत्याचारी जमींदार लोगों को परेशान करता है। परिस्थितियां उन्हें गांव को बचाने के लिए प्रेरित करती हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सैफ अली खान, रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे ने मुख्य भूमिका निभाई है।
9 of 11
चाइना गेट
- फोटो : सोशल मीडिया
चाइना गेट (1998)
निर्देशक: राजकुमार संतोषी
कलाकार: ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी
फिल्म 'चाइना गेट' दस पूर्व सैनिकों की कहानी है, जो एक गांव को खूंखार डाकू से बचाने के लिए एकजुट होते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। शानदार अभिनय और दमदार कहानी के लिए यह फिल्म खूब पसंद की गई। 'चाइना गेट' में ओम पुरी के अलावा नसीरुद्दीन शाह, डैनी डेन्जोंगपा और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
10 of 11
मेला
- फोटो : सोशल मीडिया
मेला (2000)
निर्देशक: धर्मेश दर्शन
कलाकार: आमिर खान, ट्विंकल खन्ना, फैसल खान
2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मेला' का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। यह फिल्म दो दोस्तों की कहानी है, जो एक महिला की गुहार पर एक गांव को डाकू से बचाने के लिए एकजुट होते हैं। यह फिल्म अपने गीतों और ड्रामे के लिए जानी जाती है। इस फिल्म में आमिर खान और ट्विंकल खन्ना और फैसल खान ने अहम भूमिका निभाई है।
राम गोपाल वर्मा की आग (2007)
निर्देशक: राम गोपाल वर्मा
कलाकार: अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मोहनलाल, सुष्मिता सेन
राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'राम गोपाल वर्मा की आग' फिल्म ‘शोले’ का रीमेक थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। इसकी कहानी और किरदार ‘शोले’ से प्रेरित थे, लेकिन दर्शकों को यह पसंद नहीं आई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मोहनलाल और सुष्मिता सेन ने मुख्य भूमिका निभाई है।