आज पूरा देश आजादी के 70 बरस पूरे कर रहा है, हर ओर जश्न का माहौल है। हमें आजादी आधी रात को मिली थी। रात ढलने लगी और आजादी का वो नया सवेरा आया, जिसका हिन्दुस्तान को 200 से ज्यादा सालों से इंतजार था। इस सवेरे भारत को एक आजादी के साथ मां भी मिली। बॉलीवुड की सबसे मशहूर मां, जो 20 सालों तक अपने करन-अर्जुन का इंतजार करती है और कहती है एक दिन मेरे करन-अर्जुन जरूर आएंगे। जी हां, हम राखी की बात कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
2 of 7
15 अगस्त 1947 को राखी का जन्म हुआ। राखी को हम सिनेमा के पर्दे पर दिखने वाली एक ऐसी मां के बारे में जानते हैं, जो सिस्टम और हालात से लड़ती रहती है। जिसका बेटा भले ही कभी समाज की किसी बुरी प्रथा का शिकार होकर हालात के सामने घुटने टेक देता है लेकिन मां नहीं टूटती। राखी की मां के रूप में इसी छवि को आज की पीढ़ी जानती है। इसकी वजह है 80 और 90 के दशक में किए गए राखी के रोल।
विज्ञापन
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
3 of 7
राम लखन, अनाड़ी, बाजीगर, खलनायक, करन-अर्जुन, बॉर्डर और सोल्जर जैसी फिल्मों में मां के किरदार में दिखी राखी आज भी दर्शकों को याद है। उनको 80 और 90 लके दशक में दर्शकों ने इतनी बार मां के किरदार मे देखा है कि उनका यही रूप बार-बार आंखों के सामने आता है लेकिन राखी ने बतौर नायिका भी कई शानदार किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने जमाने के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्होंने सिर्फ 20 साल की उम्र में अपना करियर शुरु किया था।
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
4 of 7
राखी ने बंगाली फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। 1967 में उनकी पहली बंगाली फिल्म 'बाधु भारन' से की। 1970 में उनकी पहली हिन्दी फिल्म धर्मेंद्र के साथ 'जीवन मृत्यु' आई। इसके बाद उन्होंने शर्मिली, रेशमा और शेरा, दाग, जोशीला, त्रिशूल जैसी कई हिट फिल्में दीं। फिल्मों के इतर उनका निजी जीवन भी काफी उतार-चढाव भरा रहा।
विज्ञापन
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
5 of 7
राखी की शादी सिर्फ 16 साल की उम्र में अजय विश्वास से हुई। घरवालों ने उनकी शादी तो करा दी लेकिन उनको अजय का साथ पसंद नहीं आया। दो साल में ही उन्होंने ये रिश्ता खत्म कर लिया। फिल्मों में आने के बाद उनकी जिंदगी में गुलजार आए। मशहूर गीतकार, शायर और फिल्म निर्माता गुलजार से उन्होंने 1973 में शादी कर ली। शादी के बाद राखी मजूमदार राखी गुलजार के नाम से मशहूर हुईं। शादी के बाद उनको बेटी मेघना पैदा हुईं, लेकिन जल्द ही इस रिश्ते में दरारें आने लगीं।
विज्ञापन
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
6 of 7
मेघना के जन्म के बाद गुलजार से उनका रिश्ता ठीक नहीं रहा। मेघना एक ही साल की थीं कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। राखी और गुलजार अलग हो गए लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया है। राखी 2003 के बाद फिल्मों से दूर हो गईं हैं। राखी के नाम पर इनामों की भी एक लंबी फेहरिस्त है।
हमारी आजादी की तरह ही आज 70 साल की हो गई हैं बॉलीवुड की 'मां'
7 of 7
राखी को 16 बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेशन मिला है, वो माधुरी दीक्षित के साथ सबसे ज्यादा बार नॉमिनेशन पाने वाली अभिनेत्री हैं। उनको तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड, दो बार नेशनल फिल्म अवार्ड और 2003 में पद्मश्री मिल चुका है।